योजनाओं का समय से करें क्रियान्वयन

Published at :09 Jun 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं का समय से करें क्रियान्वयन

समीक्षा. सात निश्चय को ले डीएम ने दिये टास्क दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. डीएम ने उपस्थित विभिन्न महकमों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए […]

विज्ञापन

समीक्षा. सात निश्चय को ले डीएम ने दिये टास्क

दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई.
डीएम ने उपस्थित विभिन्न महकमों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समयबद्ध कार्य करना है. इसीलिए सभी विभाग अपने अपने महकमाें की कार्य सूची के अनुुरूप अपनी टीम का गठन करें. नगर आयुक्त नागेंद्र सिंह ने बताया सरकार के दिशा निर्देंश के आलोक में शहरी क्षेत्र में तीन निश्चयों पर कार्य करना है. इसके लिए आगामी 15 से 21 जून तक सर्वेक्षण कार्य चलाया जायेगा.
सर्वेक्षण कार्य मेंं लगे कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 10 जून को होगा. इसकी सूची जारीकर दी गयी है. डीडीसी विवेकानंद झा ने सभी विभाग के अधिकारियों को कार्य विवरणी शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. उन्हाेंने तीनों अनुमंडलाधिकारी को इसकी बारिकी से मॉनीटरिंग कर रिपोर्ट ससमय देने का निर्देश दिया.
बैठक में ग्रामीण विद्युत परियोजना के कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, तीनों अनुमंडल के एसडीओ, नगर परिषद बेनीपुर के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी एवं बेनीपुर के बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन