टावर संचालक व गृहस्वामी पर प्राथमिकी दर्ज

Published at :08 Jun 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
टावर संचालक व गृहस्वामी पर प्राथमिकी दर्ज

कार्रवाई. िबजली चोरी का मामला दरभंगा : शहरी क्षेत्र के कटहलबाड़ी मोहल्ला में बिजली चोरी का नया तरीका जांच टीम ने पकड़ा है. मकान के दीवार को काटकर उसके भीतर पाइप-वायरिंग काटकर ऊपर से प्लास्टर कर दिया गया था. नगर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा के सहायक विद्युत अभियंता कुंदन कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी […]

विज्ञापन

कार्रवाई. िबजली चोरी का मामला

दरभंगा : शहरी क्षेत्र के कटहलबाड़ी मोहल्ला में बिजली चोरी का नया तरीका जांच टीम ने पकड़ा है. मकान के दीवार को काटकर उसके भीतर पाइप-वायरिंग काटकर ऊपर से प्लास्टर कर दिया गया था. नगर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा के सहायक विद्युत अभियंता कुंदन कुमार के नेतृत्व में हुई छापेमारी में करीब छह घंटे तक जांच-पड़ताल के बाद चोरी पकड़ मेंआयी.
सहायक अभियंता ने गृहस्वामी संजय कुमार बिहारी एवं मोबाइल बीटीएस व्योम नेटवर्क लिमिटेड पर 12 लाख 64 हजार 271 रुपये जुर्माना लगाते हुए विवि थाना में इन दोनों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है.
सहायक विद्युत अभियंता को जानकारी मिली कि कटहलबाड़ी में व्योम नेटवर्क लिमिटेड (मोबाइल टावर) में अवैध कनेक्शन से बिजली का उपयोग किया जा रहा है.
जांच टीम जब वहां पहुंची तो देखा कि मोबाइल टावर परिसर में रखे जेनरेटर का उपयोग नहीं हो रहा है. मोबाइल बीटीएस के कनेक्शन में लगे तार के आधार पर ही लाइन मैनों ने मिट्टीकी खुदाई शुरु की तो पाइप के भीतर बिजली तार मिट्टी के नीचे मिला. खुदाई के क्रम में पाइप के भीतर से तार संजय कु मार बिहारी के घर तक पहुंचा था. बिजली विभाग के लाइन मैन छेनी-हथौड़ी से दीवार काटा तो देखा कि घरेलू कनेक्शन के मीटर से पहले मेन तार को कटिंग कर दीवार के भीतर से तार लाकर बिजली चोरी की जा रही है. दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक सहायक अभियंता कुंदन कु मार, कनीय अभियंता वकील अहमद अंसारी, प्रभास चंद्र सहित पांच लाइन मैन इस जांच में लगे रहे. सहायक अभियंता ने बताया कि संजय कु मार बिहारी के घर का लाइन डिस्कनेक्ट कर दिया गया है.
बिजली चोरी का नायाब तरीका
12.64 लाख रु. लगाया जुर्माना
मकान की दीवार के अंदर पाइप -वायरिंग लगा कर करता था बिजली की चोरी
छह घंटे तक जांच के बाद टीम को मिली सफलता
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन