चार दिनों तक मतगणना चलने के आसार

Published at :01 Jun 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
चार दिनों तक मतगणना चलने के आसार

बहेड़ी: मतगणना की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गयी है. दो जून की सुबह आठ बजे से शांतिनायक हाइ स्कूल में शुरू होगी. इसके लिए जाले की बीडीओ रागिनी साहू को आरओ बनाया गया है. स्कूल के दो कमरे में नौ नौ टेबुल लगाये गए हैं. जहां एक राउंड में डेढ़ पंचायत के मतों की […]

विज्ञापन

बहेड़ी: मतगणना की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गयी है. दो जून की सुबह आठ बजे से शांतिनायक हाइ स्कूल में शुरू होगी. इसके लिए जाले की बीडीओ रागिनी साहू को आरओ बनाया गया है. स्कूल के दो कमरे में नौ नौ टेबुल लगाये गए हैं. जहां एक राउंड में डेढ़ पंचायत के मतों की गिनती पूरी की जा सकेगी.

यहां कुल 21 राउंड मताें की गिनती के बाद सभी 27 पंचायतों की नतीजे सामने आयेंगे. टेबुल कम जाने के कारण गिनती में चार दिन तक का समय लग सकता है. गणन हॉल के बााहर प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ताओं के बैठने के लिए जो पंडाल बनाये गए हैं, वह पानी एवं आंधी को झेलने में सक्षम नजर नहीं आ रहा है. हॉल के भीतर एवं बाहर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं. बगैर पास के परिसर के भीतर प्रवेश की इजाजत किसी को नहीं है.

परिचय पत्र बनवाने को लगा तांता

सदर. त्रिस्तरी पंचायत चुनाव की मतगणना के लिये प्रत्याशियों के अभिकर्त्ताओं का तांता मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पर लगा रहा. ये सभी काउंटिंग में परिचय पत्र बनावाने के लिये जुटे थे. बीडीओ गंगा सागर सिंह दिनभर इसकी मॉनीटरिंग करते रहे. उन्होंने बताया कि बुधवार को सभी को परिचय पत्र जारी

किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन