परिचय पत्र हासिल करने को लगी रही भीड़

Published at :01 Jun 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
परिचय पत्र हासिल करने को लगी रही भीड़

बेनीपुर : पंचायत चुनाव मतगणना का समय एक दिन से शेष रह जाने से प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ने लगी है. मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पर मतगणना अभिकर्ताओं के लिए प्रखंड से जारी पहचान पत्र लेने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही. एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली […]

विज्ञापन

बेनीपुर : पंचायत चुनाव मतगणना का समय एक दिन से शेष रह जाने से प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ने लगी है. मंगलवार को प्रखंड कार्यालय पर मतगणना अभिकर्ताओं के लिए प्रखंड से जारी पहचान पत्र लेने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही. एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है.

2 जून को सुबह आठ बजे से शाम के 6 बजे तक बेनीपुर एवं अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा हाई स्कूल पर मतगणना कार्य किया जाएगा. बेनीपुर के आरओ के रूप में कुशेश्वरस्थान के बीडीओ विवेक रंजन को बेनीपुर एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बीडीओ राकेश रोशन को अलीनगर प्रखंड का मतगणना आरओ बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन