खुराक पिलाने में सतर्क रहें अभिभावक : डीएम

Published at :30 May 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
खुराक पिलाने में सतर्क रहें अभिभावक : डीएम

अिभयान. पांच दिनी पोलियो अभियान शुरू दरभंगा : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का उद्घाटन किया. डीएम ने उद्घाटन के मौके पर भीगो मोहल्ला के धर्मशीला एकलव्य स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 204 पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया. डीएम ने अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप […]

विज्ञापन

अिभयान. पांच दिनी पोलियो अभियान शुरू

दरभंगा : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को पांच दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का उद्घाटन किया. डीएम ने उद्घाटन के मौके पर भीगो मोहल्ला के धर्मशीला एकलव्य स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 204 पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया. डीएम ने अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की अपील की. इस दो बूंद ड्रॉप से छह जानलेवा रोगों से बचाव होता है. अभियान में एक भी बच्चे पोलियो ड्रॉप पीने से नहीं छुटे. इस अभियान में जिले के 7 लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाना है. मौके पर आइसीजीएस के डीपीओ मुकंुद पाठक, यूनिसेफ एसएमसी शशिकांत सिंह, चंद्रभूषण कुमार, दिलीप झा, गणेश आचार्य, डब्लूएचओ के डॉ सुमन कुमार आदि उपस्थित थे.
पहले दिन ही निकलीं कई खामियां अभियान के पहले दिन ही कर्मियों के लटेलतिफी के चलते बच्चो को पोलियो ड्रॉप नहीं पिलाया जा सका. कुशेश्वरस्थान पूर्वी के आठ एएनएम 12.30 बजे पहुंची. वहां 4 टीम ने काम नहीं किया. पर्यवेक्षक ने भी इसमें लापरवाही बरती. आंगनबाड़ी कर्मियों ने क्षेत्र में जाकर मोबलाइजेशन का कार्य नहीं की. बहेड़ी के दो टीम गत मानदेय भुगतान के अभाव मेें काम नहीं किया. यही हाल गौड़ाबौराम टीम 59 की रही. इसके अलावा अरबन के तीन टीम में से दो टीमों ने 1 बजे के बाद काम शुरु किया.
जबकि एक टीम काम पर आये. कुशेश्वरस्थान के सतीघाट में नौ टीम में से 4 में 1 बजे से काम शुरु किया. इसमें स्वास्थ्य प्रबंधक ने वैक्सीन का बंटवारा टीमों के बीच तय समय पर नहीं किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन