मोजक्किर की शतकीय पारी से वुडवाइन मॉडर्न स्कूल विजयी

Published at :27 May 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
मोजक्किर की शतकीय पारी से वुडवाइन मॉडर्न स्कूल विजयी

दरभंगा : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्कूल लीग (अंडर-16) में वुडवाइन मॉडर्न स्कूल की टीम ने एकतरफा मुकाबले में ऑप्टीमम इंटरनेशनल स्कूल को 79 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर मोजक्किर के ताबड़तोड़ शतकीय पारी (100रन) की बदौलत वुडवाइन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाने में सफल रही. […]

विज्ञापन

दरभंगा : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्कूल लीग (अंडर-16) में वुडवाइन मॉडर्न स्कूल की टीम ने एकतरफा मुकाबले में ऑप्टीमम इंटरनेशनल स्कूल को 79 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर मोजक्किर के ताबड़तोड़ शतकीय पारी (100रन) की बदौलत वुडवाइन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाने में सफल रही. ऑप्टीमम की ओर से जियाउद्दीन ने 23 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑप्टीमम स्कूल की टीम 110 रनों पर सिमट गयी. अफजल ने 13 रन देकर चार विकेट झटके. वहीं आमीर तीन विकेट लेने में सफल रहे. संघ के संयोजक प्रवीण बबलू ने बताया कि 27 मई को दोनों सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा. पहला सेमीफाइनल सुबह साढ़े छह बजे से रोज पब्लिक स्कूल बनाम कैप्टन इंटरनेशनल स्कूल तथा दूसरा सेमीफाइनल मैच अपराह्न 1 बजे से वुडवाइन मॉडर्न स्कूल बनाम सफी मुस्लिम स्कूल के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन