स्वस्थ रहना है तो योग को करें आत्मसात : सहनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया. मौके पर समापन समारोह का उद्घाटन करते हुए ट्रस्ट के जिला प्रभारी हरि सहनी ने कहा कि जीवनभर स्वस्थ रहने के लिए योग को आत्मसात करना होगा. सुखी […]
विज्ञापन
दरभंगा : भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया. मौके पर समापन समारोह का उद्घाटन करते हुए ट्रस्ट के जिला प्रभारी हरि सहनी ने कहा कि जीवनभर स्वस्थ रहने के लिए योग को आत्मसात करना होगा. सुखी जीवन जीने के लिए स्वस्थ रहना परम आवश्यक है. मौके पर श्री सहनी ने आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को महापर्व के रूप में मनाने की अपील लोगों से की.
इस अवसर पर समिति के प्रशिक्षक मनोज कुमार ने अंतिम दिन कई आसन का अभ्यास कराया साथ ही प्राणायाम के गुर भी बताये. सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, सरबाइकल समस्या सहित अन्य सामान्य परेशानियों से निजात देने वाले आसन की जानकारी दी. उन्होंने खानपान पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी.
डाॅ महानारायण ने उपस्थित लोगों का ब्लड सूगर व रक्तचाप की जांच की. शिविर में दिलीप पूर्वे, उमेश प्रसाद, सुनील कुमार कर्ण, सरदार मुनेश्वर सिंह, अमर सहनी, राजेश रंजन, सुनील कुमार ठाकुर, प्रभाकर मल्लिक सहित कई अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










