दरभंगा-कटिहार पैसेंजर ट्रेन में चाकू मार यात्रियों को लूटा

दरभंगा : दरभंगा से कटिहार जा रही 55524 सवारी गाड़ी में मंगलवार अहले सुबह अपराधियों ने चाकू की नोक पर यात्रियों के साथ लूटपाट की. इस दौरान तीन यात्रियों को चाकू घाेंप कर जख्मी कर दिया. घायलों का इलाज डीएमसीएच में कराया गया. घटना दरभंगा जंकशन से गाड़ी खुलने के साथ ही हुई. लूट के […]
दरभंगा : दरभंगा से कटिहार जा रही 55524 सवारी गाड़ी में मंगलवार अहले सुबह अपराधियों ने चाकू की नोक पर यात्रियों के साथ लूटपाट की. इस दौरान तीन यात्रियों को चाकू घाेंप कर जख्मी कर दिया. घायलों का इलाज डीएमसीएच में कराया गया. घटना दरभंगा जंकशन से गाड़ी खुलने के साथ ही हुई.
लूट के बाद दोनार गुमटी के पास ट्रेन का वैक्यूम खोलकर सभी अपराधी उतर गये. मामले में पीड़ित जहानाबाद के अर्जुन चौधरी के पुत्र शत्रुघ्न कुमार चौधरी के बयान पर जीआरपी थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जीआरपी की डीएसपी स्मिता सुमन दोपहर बाद थाने पहुंची व मामले की जांच शुरू की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










