मास्टर प्लान तैयार नहीं खर्च हो गये 5.20 लाख

Published at :23 May 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
मास्टर प्लान तैयार नहीं खर्च हो गये 5.20 लाख

नगर निगम. हुडको से मिले थे 10 लाख रुपये दरभंगा : करीब आठ वर्ष पूर्व दरभंगा शहर के मास्टर प्लान बनाने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने हुडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) नई दिल्ली के साथ एग्रीमेंट किया था. आगामी वित्तीय वर्ष 2017 को ध्यान में रखकर उसके अनुरूप शहर का […]

विज्ञापन

नगर निगम. हुडको से मिले थे 10 लाख रुपये

दरभंगा : करीब आठ वर्ष पूर्व दरभंगा शहर के मास्टर प्लान बनाने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने हुडको (हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) नई दिल्ली के साथ एग्रीमेंट किया था. आगामी वित्तीय वर्ष 2017 को ध्यान में रखकर उसके अनुरूप शहर का मास्टर प्लान तैयार करना था.
इस मास्टर प्लान तैयार करने के लिए हुडको के माध्यम से 10 लाख रुपये नगर निगम को प्राप्त हुए. इसके अलावा सेवा शुल्क की राशि 1 लाख 22 हजार 400 रुपये भी मिले. 26 फरवरी 2007 को हुडको के साथ नगर निगम का एकरारनामा हुआ तथा उसे 5 लाख रुपये अग्रिम भुगतान किया गया. इसके अलावा इस योजना में 19 हजार 940 रुपये भी व्यय हुए. कार्य के दौरान हुडको ने पुन: दूसरे किस्त के रूप में 3 लाख 98 हजार 880 रुपये की मांग 13 मार्च 2009 को की. लेकिन नगर निगम की ओर से उसे भुगतान नहीं किया गया.
नगर निगम सूत्रों के अनुसार एकरारनामा के मुताबिक हुडको को छह माह के भीतर मास्टर प्लान संबंधी कार्य को पूरा करना था. लेकिन संबंधित परामर्शी एजेंसी ने एकरारनामा के अनुरूप कार्य पूरा नहीं किया. यहां तक की उन्होंने इंस्पेक्शन रिपोर्ट ड्राफ्ट मास्टर प्लान आदि भी प्रस्तुत नहीं किया. ऐसी स्थिति में इस मद में खर्च की गयी 5 लाख 14 हजार 940 रुपये का अपव्यय हो गया. लेखा परीक्षा की टीम ने इसे नगर निगम की उदासीनता के कारण सरकारी राशि का अपव्यय मानते हुए इसकी वसूली के लिए समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन