हजरत मुस्लिम शाह का सालाना जलसा संपन्न

Published at :23 May 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
हजरत मुस्लिम शाह का सालाना जलसा संपन्न

दरभंगा : जेठियाही मोहल्ला स्थित नगर निगम गोदाम परिसर में हजरत बाबा मुस्लिम शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना जलसा बीती रात संपन्न हुआ. इस मौके पर मौलाना अंसार अहमद ने कहा कि हजरत रहमतुल्लाह का जीवन पाक था. गरीब मजलूमों की सेवा एवं अल्लाह की इबादत यही उनकी दिनचर्या थी. मेहबूब आलम एवं अख्तर रजा […]

विज्ञापन

दरभंगा : जेठियाही मोहल्ला स्थित नगर निगम गोदाम परिसर में हजरत बाबा मुस्लिम शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना जलसा बीती रात संपन्न हुआ. इस मौके पर मौलाना अंसार अहमद ने कहा कि हजरत रहमतुल्लाह का जीवन पाक था. गरीब मजलूमों की सेवा एवं अल्लाह की इबादत यही उनकी दिनचर्या थी. मेहबूब आलम एवं अख्तर रजा ने मजार पर चादरपोशी करते हुए कहा कि अपने बंदों पर रहमतों की बारिश करने की नीयत से ही ऐसे मसीहा हमारे बीच आते हैं.

उन्होंने कहा कि मुस्लिम शाह की दिखाये गये मार्गों पर हम सबों को चलना चाहिए. इससे समाज में आपसी एकता बरकरार रहेगी. इस मौके पर समशेर अहमद, मो रहमत, मो सोनू, मो मुमताज, रिंकू आदि ने विचार व्यक्त किये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन