भूमि विवाद में दो गुटों में हिंसक झड़प, फायरिंग

Published at :19 May 2016 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में दो गुटों में हिंसक झड़प, फायरिंग

महिला समेत चार जख्मी दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के साहसुपन में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये. मामले ने हिंसक रुप ले लिया. खूनी संघर्ष में दोनों ओर से एक महिला सहित चार लोग जख्मी हो गये. सभी को बुधवार को घायलावस्था में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. घायलों में […]

विज्ञापन

महिला समेत चार जख्मी

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के साहसुपन में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये. मामले ने हिंसक रुप ले लिया. खूनी संघर्ष में दोनों ओर से एक महिला सहित चार लोग जख्मी हो गये. सभी को बुधवार को घायलावस्था में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. घायलों में एक पक्ष से स्व. वशी अहमद के दो पुत्र कोनैन अहमद उर्फ हेलाल (44) व जमाल अहमद (35) तथा दूसरे पक्ष से मो. शेराजुद्दीन के 20 वर्षीय पुत्र मो. सैफ अली उर्फ बॉबी व निखत परवीन शामिल है. हेलाल का कहना है कि 17 मई की देर रात लगभग दो दर्जन लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया.
घर के गेट पर ताला बंद होने के कारण वे लोग किसी तरह नुकसान नहीं पहुंचा सके. इसकी शिकायत लहेरियासराय थाना क ो दी गयी. उनका कहना है कि जब बुधवार को वे अपने दरवाजे पर बैठे तो अलीमुद्दीन, आदिल, चांद बाबू, फिरदौश बाबी सहित अन्य अज्ञात लोगों ने उनपर हमला कर दिया. जिससे उनका सिर फट गया.
इस दौरान जब मेरा छोटा भाई मुझे बचाने आया तो उसकों भी मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के मो. रफीउद्दीन का कहना है कि वे अपने पत्नी तथा भतीजे के साथ मकान में काम कराने गये थे. मकान का ताला खोलने के दौरान ही जमाल, हेलाल आमिर सहित कई अन्य ने हमला कर दिया. इससे उनके साथ ही उनकी पत्नी तथा भतीजा भी जख्मी हो गया.
इधर,लोगों की माने तो हिंसक झड़प में गोली भी चलायी गयी है. यह किस ओर से चली इसका अनुमान लोगों को नहीं है. लहेरियासराय थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने गोली चलने से इंकार किया है. उनका कहना है कि भूमि विवाद के कारण मारपीट की घटना हुई है. कु छ लोग घायल हैं. इलाज चल रहा है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन