26 बसों से 35 दिनों में 7.70 लाख की बचत

Published at :18 May 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
26 बसों से 35 दिनों में 7.70 लाख की बचत

दरभंगा : सामान्य भाड़ा से 15 फीसदी कम लेकर यात्रियों को नो प्रॉफिट नो लॉस की तर्ज पर बसों का परिचालन कर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की दरभंगा डिपो ने विगत 35 दिनों में 26 बसों के परिचालन से 7.70 लाख रुपये की बचत की है. बस में लुब्रिकेंट, डीजल, स्टेशनरी, कार्यरत कर्मियों के […]

विज्ञापन

दरभंगा : सामान्य भाड़ा से 15 फीसदी कम लेकर यात्रियों को नो प्रॉफिट नो लॉस की तर्ज पर बसों का परिचालन कर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की दरभंगा डिपो ने विगत 35 दिनों में 26 बसों के परिचालन से 7.70 लाख रुपये की बचत की है. बस में लुब्रिकेंट, डीजल, स्टेशनरी, कार्यरत कर्मियों के वेतन इन मदों में प्राप्त आय से भुगतान कर दरभंगा प्रमंडलीय डिपो ने 7 लाख 70 हजार 551 रुपये की बचत की है.

विभागीय सूत्रों के अनुसार गत 24 फरवरी को राज्य सरकार के परिवहन विभाग की ओर से दरभंगा डिपो को 26 नई बसें मिली. प्रमंडल के विभिन्न मार्गों में इन बसों का परिचालन कर 24 फरवरी से 30 अप्रैल तक इससे 44 लाख 91 हजार 020 रुपये की आमदनी हुई तथा डीजल, मोबिल, स्पेयर पार्ट्स, स्टेशनरी एवं कार्यरत कर्मियों के वेतन मद में 37 लाख 20 हजार 469 रुपये खर्च किये गये.

इस तरह 35 दिनों में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की दरभंगा डिपो ने 7.70 लाख की शुद्ध बचत की. बिहार पथ परिवहन निगम के इतिहास में करीब 30 वर्ष बाद ऐसा दिखा है जब परिवहन निगम बसों के परिचालन से विभिन्न मदों में व्यय की राशि समंजन के बाद लाभ दिखाया है. इस बाबत थ परिवहन निगम के प्रमंडलीय प्रबंधक शरणानंद झा ने बताया कि विभाग से कुछ बसें और मिलने वाली है. इसका परिचालन विभिन्न मार्गों में शुरू किया जायेगा. उन्होंने बताया कि कुछ मार्गों में निजी बस मालिकों की कथित हड़कत से यात्रियों में कमी आयी है. उन्होंने दावा किया कि कम भाड़े में अच्छी व सकुशल यात्रा का विश्वास प्राप्त कर वे यात्रियों की पर्याप्त सेवा करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन