महिला आरक्षी की मौत पर भड़का पुलिस बल का गुस्सा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 May 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : जिला पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी की मौत सोमवार को डीएमसीएच में इलाज के क्रम में हो गयी. इसके बाद पुलिस बल के जवानों का गुस्सा भड़क गया. पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन किया व मेजर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. डीआइजी सुकन पासवान व एसएसपी सत्यवीर सिंह के आश्वासन […]
विज्ञापन
दरभंगा : जिला पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी की मौत सोमवार को डीएमसीएच में इलाज के क्रम में हो गयी. इसके बाद पुलिस बल के जवानों का गुस्सा भड़क गया. पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शन किया व मेजर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. डीआइजी सुकन पासवान व एसएसपी सत्यवीर सिंह के आश्वासन के बाद आरक्षी शांत हुए. पुलिस लाइन के आरक्षियों का आरोप है कि बीमार होने के बाद महिला आरक्षी को अवकाश नहीं दिया गया. उल्टे काम लिया जाता रहा. इसी वजह से उसकी मौत हो गयी.
लखीसराय के चानर निवासी यदुनंदन यादव की पुत्री सरिता कुमारी की तबीयत
देमहिला आरक्षी की
ज्यादा खराब होने के बाद डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. मौत की खबर जैसे ही पुलिस लाइन पहुंची, आरक्षी भड़क उठे. पुलिस लाइन की कार्य संस्कृति को कटघरे में खड़ा करते हुए नारेबाजी करने लगे. एसएसपी को बुलाने की मांग कर प्रदर्शन करने लगे.
बीमारी में भी काम लेने का लगाया आरोप
डीएमसीएच में इलाज के
दौरान हुई मौत
लखीसराय के चानर की रहनेवाली थी सरिता कुमारी
पुलिस लाइन के जवानों ने किया प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










