शहर में कचरा उठाव बंद

Published at :13 May 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में कचरा उठाव बंद

नाराजगी. कचरा िगराने पर ट्रैक्टर चालक की पिटाई का मामला दरभंगा : नगर निगम के ट्रैक्टर चालक रमेश यादव की वार्ड नंबर 13 की पार्षद निशा कुमारी द्वारा कचरा गिराने को लेकर पिटाई एवं निगम के दो ट्रैक्टरों को विश्वविद्यालय थाना पर जब्त कराने के विरोध में गुरुवार को निगम के जेसीबी एवं ट्रैक्टर चालकों […]

विज्ञापन

नाराजगी. कचरा िगराने पर ट्रैक्टर चालक की पिटाई का मामला

दरभंगा : नगर निगम के ट्रैक्टर चालक रमेश यादव की वार्ड नंबर 13 की पार्षद निशा कुमारी द्वारा कचरा गिराने को लेकर पिटाई एवं निगम के दो ट्रैक्टरों को विश्वविद्यालय थाना पर जब्त कराने के विरोध में गुरुवार को निगम के जेसीबी एवं ट्रैक्टर चालकों ने कचरा उठाव बंद कर दिया. जेसीबी चालकों की मांग है कि जबतक वार्ड 13 के पार्षद एवं उनके गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई तथा कचरा गिराने के लिए डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था नहीं की जायेगी, तबतक शहर में कचरा उठाव नहीं होगा.
निगम के गोदाम से कचरा उठाव के लिए आज एक भी जेसीबी या ट्रैक्टर नहीं निकला. तीनों जोन प्रभारी रामबाबू राय, कुतुब आलम एवं विनोद यादव सुबह निगम गोदाम पर पहुंचे. जेसीबी एवं ट्रैक्टर चालक भी वहां पहुंचे. लेकिन सबों ने इस समस्या के हल के बिना कचरा उठाव करने से इनकार कर दिया. सिटी मैनेजर नरोत्तम साम्राज्य भी नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर वहां पहुंचे. उन्होंने चालकों से बातचीत की. लेकिन चालक कचरा उठाव के लिए तैयार नहीं हुए.
कब तक पिटते रहेंगे ट्रैक्टर चालक : ट्रैक्टर चालक रमेश यादव की पिटाई निगम चालकों के लिए पहली घटना नहीं है. इससे पूर्व वार्ड 13 की पार्षद निशा कुमारी के साथ भी दो बार ट्रैक्टर चालकों का विवाद हो चुका है. इतना ही नहीं, शायद ही कोई ऐसा महीना हो, जिसमें कचरा गिराने को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा ट्रैक्टर चालक की पिटाई नहीं की जाती हो. ट्रैक्टर चालक अपने जोन प्रभारी, सिटी मैनेजर एवं नगर आयुक्त को इसकी शिकायत करते हैं.
उन्हें शीघ्र ही टंचिंग जोन संबंधी जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जाता है. लेकिन पिछले 11 वर्षों में कई मेयर आये- गये, करीब आधा दर्जन से अधिक नगर आयुक्त भी आये-गये लेकिन इस समस्या का निदान कुछ भी नहीं निकला. ऐसी स्थिति में यह ट्रैक्टर चालकों की नियति बन गयी है कि जहां-तहां कचरा गिराना एवं स्थानीय लोगों से पिटाई खाना. नगर निगम कर्मचारी संघ तथा सफाई कर्मचारी संघ ने कचरा उठाव नहीं करने का निर्णय लिया है,
देखना है इसमें निगम प्रशासन क्या निर्णय लेता है.
नरक बना शहर : दरभंगा. जेसीबी व ट्रैक्टर चालकों की कथित हड़ताल के कारण गुरुवार को कचरा उठाव के लिए जेसीबी व ट्रैक्टर निगम गोदाम से नहीं निकले. इसके कारण शहर में कहीं भी कचरा का उठाव नहीं हो सका. दिन भर कचरा का उठाव नहीं होने से वीआइपी रोड, लोहिया चौक से विश्वविद्यालय थाना मोड़, नाका नंबर 5 से दोनार रोड, स्टेशन रोड से दरभंगा भगत सिंह चौक, दरभंगा टावर, गुल्लोबाड़ा, बड़ा बाजार,
मशरफ बाजार सहित दर्जनों सड़कों पर कचरों के ढेर जहां-तहां जमा हैं. जमा कचरों के ढेर से सड़ांध बदबू वातावरण को प्रदूषित कर रहा है. जेसीबी व ट्रैक्टर चालक इस मांग पर अड़े हैं कि जबतक ट्रैक्टर चालक रमेश यादव एवं राजा राम की पिटाई करनेवाली पार्षद एवं उनके गुर्गों पर कार्रवाई नहीं होगी तथा कचरा गिराने के लिए डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था निगम की ओर से नहीं की जायेगी तब तक वे लोग शहर में कचरा का
उठाव नहीं करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन