मििथला पेंटिंग भेंट कर सीएम का स्वागत

Published at :04 May 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
मििथला पेंटिंग भेंट कर सीएम का स्वागत

दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की देर संध्या दरभंगा पहुंचे. वे सहरसा से सड़क मार्ग से सीधे दरभंगा पहुंचे. वे सीधे लहेरियासराय के बलभद्रपुर मोहल्ला स्थित पूर्व विधान पार्षद प्रो. विनोद कुमार चौधरी के आवास पर गये. वहां पर मुख्यमंत्री का स्वागत मिथिला पेंटिंग भेंटकर पूर्व विधान पार्षद एवं उनकी पत्नी ने की. सीएम […]

विज्ञापन

दरभंगा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की देर संध्या दरभंगा पहुंचे. वे सहरसा से सड़क मार्ग से सीधे दरभंगा पहुंचे. वे सीधे लहेरियासराय के बलभद्रपुर मोहल्ला स्थित पूर्व विधान पार्षद प्रो. विनोद कुमार चौधरी के आवास पर गये. वहां पर मुख्यमंत्री का स्वागत मिथिला पेंटिंग भेंटकर पूर्व विधान पार्षद एवं उनकी पत्नी ने की.

सीएम के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा. मदन मोहन झा भी थे. विधान पार्षद के आवास पर भोजन करने के उपरांत सीएम सीधे लहेरियासराय स्थित अतिथिगृह पहुंचे. बता दें कि बुधवार की सुबह से ही वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. जीविका की ओर से नागेन्द्र झा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे.

इसके बाद वे सीधे किलाघाट स्थित सीएम कॉलेज जायेंगे. वहां पर दो दिवसीय नेशनल सेमिनार का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद अतिथिगृह में जिले के विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकार कर जिले के विकास से संबंधित कार्यों की समीक्षा करेंगे.

इसके बाद सीएम आयुक्त कार्यालय के सभागार में प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. छह विन्दुओं पर आयोजित इस समीक्षा बैठक में पूर्ण शराबबंदी, सीएम के सात निश्चय, बिहार लोक सेवा निवारण अधिनियम के तहत लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए अनुमंडल मुख्यालय में इसकी स्थापना को लेकर चल रहे कार्यों की प्रगति, लोक सेवा का अधिकार, अग्निकांड से प्रभावित लोगों के बीच राहत वितरण एवं पुनर्वास की व्यवस्था के साथ साथ गंभीर पेयजल संकट से निबटने पर चर्चा होगी. दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर में इससे निबटने के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे. सीएम की समीक्षा बैठक को लेकर विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी भी दरभंगा पहुंच चुके हैं. कई अधिकारी बुधवार की सुबह तक दरभंगा पहुंचेंगे. सीएम के साथ वित्तमंत्री अब्दुल बारी सिद्धिकी, प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी,खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी के साथ साथ राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री के भी इसमें भाग लेने की सूचना है.इधर, सीएम के आगमन को चप्पे चप्पे पर पुलिस को तैनात किया गया है. वरीय अधिकारियों को सुरक्षा की कमान सौंपी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन