सीएम के आगमन को ले तैयारी पूरी

Published at :03 May 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम के आगमन को ले तैयारी पूरी

दरभंगा : बुधवार को सीएम नीतीश कुमार दिनभर कार्यक्रम में व्यवस्त रहेंगे. इधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आयुक्त कार्यालय को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रंग रोगन कर उसे बेहतर लूक दिया गया है वहीं पार्क की साफ सफाई करायी गयी है. इसके अलावा शहर की सड़कों की सफाई भी शुरू कर […]

विज्ञापन

दरभंगा : बुधवार को सीएम नीतीश कुमार दिनभर कार्यक्रम में व्यवस्त रहेंगे. इधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आयुक्त कार्यालय को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है. रंग रोगन कर उसे बेहतर लूक दिया गया है वहीं पार्क की साफ सफाई करायी गयी है. इसके अलावा शहर की सड़कों की सफाई भी शुरू कर दी गयी है. दरभंगा से लेकर समस्तीपुर तक के सड़कों को साफ किया जा रहा है. हनुमानगर प्रखंड के विशनपुर एवं तारालाही के बीच अवस्थित पुलों पर से भी धूल साफ किये जा रहे थे.

लहेरियासराय से दोनार होते हुए स्टेशन तक दोनों ओर सड़कों के साथ साथ नाले के किनारे उगे घास को भी साफ किया जा रहा है. शहर के सभी रुटों की सफाई की जा रही है. सीएम के आगमन को लेकर सभी विभागों के अधिकारी तैयारी में पूरी तरह जुट गये हैं.

बदली जा रही खराब एलइडी लाइट : चार मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिन सड़कों से गुजरेंगे, उसकी विशेष सफाई मंलवार को कराया जायेगा. नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को अभियंताओं एवं जोन प्रभारियों के साथ बैठक कर इस मुतल्लिक कई निर्देश दिये. सर्किट हाउस से सीएम कॉलेज एवं नरगौना परिसर की विशेष सफाई कर चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव किया जायेगा. इन पथों के खराब एलइडी लाइटों को आज बदला गया.
सर्किट हाउस से मुख्यमंत्री न्यू बलभद्रपुर में पर्वू विधान पार्षद डा. विनोद कुमार चौधरी के घर जायेंगे. इस मुतल्लिक लहेरियासराय पेट्रौल पम्प से डा. चौधरी के घर तक के सभी पोलों पर एलइडी बल्ब लगाये जा रहे हैं. बेला मोड़ से सर्किट हाउस तक वीआइपी रोड में खराब एलइडीह को भी बदला जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन