एचआइवी जांच रिपोर्ट में 657 मरीज पॉजिटिव मिले

Published at :29 Apr 2016 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
एचआइवी जांच रिपोर्ट में 657 मरीज पॉजिटिव मिले

बीमारी : प्रवासी मजदूर सौगात के रूप में लाते हैं एचआइवी दरभंगा : प्रवासी मजदूर बाहर से सौगात के रूप में एचआइवी पॉजिटिव ला रहे हैं. इसके कारण इस जिले में एचआइवी एड्स विस्फोटक बना हुआ है. आइसीटीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार तीन साल पूर्व हरेक दिन जांच रिपोर्ट में दो मरीजों में एचआइवी […]

विज्ञापन

बीमारी : प्रवासी मजदूर सौगात के रूप में लाते हैं एचआइवी

दरभंगा : प्रवासी मजदूर बाहर से सौगात के रूप में एचआइवी पॉजिटिव ला रहे हैं. इसके कारण इस जिले में एचआइवी एड्स विस्फोटक बना हुआ है. आइसीटीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार तीन साल पूर्व हरेक दिन जांच रिपोर्ट में दो मरीजों में एचआइवी पॉजिटीव का खुलासा होता था.
जब सीतामढी, सुपौल, समस्तीपुर, बेगूसराय आदि जिलों की जांच केंद्र मात्र डीएमसीएच में होता था. वर्त्तमान में ऐसे जिलों में एचआइवी जांच केंद्र खुल गये हैं. अब इस जिला के मरीजों का ही जांच होता है. डीएमसीएच के इस जांच केंद्र में हरेक दिन चार मरीज पॉजिटिव निकल रहे हैं. पीएचसी स्तरीय की अलग जांच रिपोर्ट है
काउंसेलिंग में हुआ खुलासा
इंटीग्रेटेड काउंसिलिंग टेस्टिंग सेेंटर (आइसीटीसी)की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रवासी मजदूर अपनी पत्नी व नवजात शिशुओं में एचआइवी फैला रहे हैं. यह खुलासा मरीजों के काउंसेलिंग में हुई है.
महिला-पुरुषों की एचआइवी जांच रिपोर्ट
माह एचआइवी पॉजिटिव पुरुष महिला
अप्रैल 15 58 38 20
मई 15 60 36 24
जून 15 82 52 30
जुलाई 15 70 44 26
अगस्त 15 49 33 16
सितंबर 15 73 66 04
अक्तूबर 15 68 44 24
नवंबर 15 47 31 16
दिसंबर 15 49 33 16
जनवरी 16 47 32 15
फरवरी 16 57 34 23
जागरुकता का अभाव : डीएमसीएच मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष सह एआरटी के प्रभारी डाॅ बीके सिंह का कहना है कि लोगों में जागरुकता के अभाव में इसकी तादाद बढी है.
एचआइवी माता-पिता से जन्म लिये गये नवजात शिशुओं का सही समय पर एचआइवी जांच नहीं कराने से यह नौबत आती है. उन्होंने बताया कि एंटी रेट्रो थेरेपी (एआरटी) में अभी तक करीब 6 हजार एचआइवी मरीज निबंधित है. ऐसे मरीजों को मुफ्त दवा और उपचार जारी है.
बच्चों में मिले एड्स के लक्षण
माह एचआइवी पॉजिटिव
अप्रैल 15 8
मई 15 2
जून 15 3
जुलाई 15 4
अगस्त 15 3
सितंबर 15 –
अक्तूबर 15 7
नवंबर 15 2
दिसंबर 15 –
जनवरी 16 –
फरवरी 16 –
मार्च 16 4
पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी
एचआइवी पॉजिटिव बच्चों की जांच रिपोर्ट में भी एड्स की जानकारी मिली है. गत आठ माह में 5 से 15 आयु वर्ग के 33 बच्चों में एचआइवी पॉजिटिव पाया गया है. यह रिपोर्ट चौंकाने वाला है. अप्रैल और अक्टूबर की जांच रिपोर्ट में क्र मश : 8 एवं 7 बच्चों में एचआइवी पॉजिटिव पाया गया है.
657 मरीज पाये गये
अप्रैल 2015 से फरबरी 2016 तक 657 लोगों में एचआइवी की पुष्टि हुई है. इसमें सबसे अधिक पुरुष की संख्या है. एचआइवी पॉजिटिव पुरुष की संख्या 443 है. जबकि महिलाओं की संख्या 214 तक पहुंच गयी है. ये सभी महिलाएं प्रवासी मजदूरों की पत्नी बतायी गयी है.
गर्भवती के एचआइवी पॉजिटिव में कमी
स्त्री रोग एवं प्रसूता विभाग के एचआइवी जांच रिपोर्ट के अनुसार गत साल के हरेक माह में गर्भवतियों की जांच रिपोर्ट में 4 एचआइवी पॉजिटीव पाये गये जबकि इस साल के हरेक माह में दो पॉजिटिव केस मिले हैं.
एचआइवी को लेकर तलाक की नौबत
मरीजों के काउंसेलिंग रिपोर्ट में एचआइवी पॉजिटिव के कारण पति-पत्नी में तलाकशुदा होने की नौबत आ गयी है. सवाल इतना भर ही नहीं है बल्कि शादी से पूर्व एक लड़की का एचआइवी जांच कराया गया. उस लड़की में एचआइवी पॉजिटिव पाया गया. यह लड़की दूसरे जिले की थी. लड़का से लड़की बनी उस लड़की की जांच रिपोर्ट एचआइवी पॉजिटिव मिला है. इसके अलावा कई संभ्रांत परिवार, नौकरी पेशा वाले लोगों में भी एचआइवी पॉजिटिव पाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन