एक सप्ताह से बंद है एसएफसी गोदाम

दरभंगा : लहेरियासराय स्थित एसएफसी लाहौरी रोड खाद्यान गोदाम एक सप्ताह से बंद पड़ा है. उपभोक्ताओं को अप्रैल माह का अनाज से वंचित होना पड़ रहा है. गोदाम प्रबंधक ने बताया कि चावल नहीं रहने के कारण डीलरों को खाद्यान का उठाव नहीं कराया गया है. कारण एसएफसी सीएमआर का चावल का उठाव किया जा […]
दरभंगा : लहेरियासराय स्थित एसएफसी लाहौरी रोड खाद्यान गोदाम एक सप्ताह से बंद पड़ा है. उपभोक्ताओं को अप्रैल माह का अनाज से वंचित होना पड़ रहा है. गोदाम प्रबंधक ने बताया कि चावल नहीं रहने के कारण डीलरों को खाद्यान का उठाव नहीं कराया गया है. कारण एसएफसी सीएमआर का चावल का उठाव किया जा रहा है. शहरी एमओ सह एडीएसओ बालमुकुंद शर्मा ने बताया कि चावल का उठाव नहीं हुआ है
और चावल आते ही सभी को खाद्यान उपलब्ध करा दिया गया है. इधर कुछ डीलरों ने बताया कि समय से अनाज नहीं उठाव होने के कारण उपभोक्ताओं को अनाज नहीं मिल रहा है. गौरतलब है कि शहर के बीच दो गोदाम है जहां एक को खाद्यान उपलब्ध करा दिया गया है. शिवधारा एसएफसी का गोदाम प्रबंधक गोपाल कृष्ण ने बताया कि हमारे यहां चावल उपलब्ध है, लेकिन वाहन की उपलब्धता नहीं होने के कारण समय से अनाज का उठाव नहीं हो पाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










