इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग, लाखों की क्षति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

नगर निगम की तत्परता से आग पर हुआ कंट्रोल तीसरे मंजिल पर फंसे दो मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर दरभंगा : मिर्जापुर चौक से पश्चिम राज इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में सोमवार दोपहर लगी अगलगी में लाखों के सामान जल गये. अगलगी के दौरान उस मकान में काम कर रहे दो मजदूर तीसरी मंजिल पर […]
विज्ञापन
नगर निगम की तत्परता से आग पर हुआ कंट्रोल
तीसरे मंजिल पर फंसे दो मजदूर झुलसे, एक की हालत गंभीर
दरभंगा : मिर्जापुर चौक से पश्चिम राज इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में सोमवार दोपहर लगी अगलगी में लाखों के सामान जल गये. अगलगी के दौरान उस मकान में काम कर रहे दो मजदूर तीसरी मंजिल पर फंस गया, जिसे वार्ड नंबर 21 के प्रशिक्षित एनडीआरएफ के सदस्य एवं स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया. इस दौरान दोनों मजदूर आंशिक रूप से झुलस गये जिसमें एक की गंभीरता को देखते हुए पटना रेफर किया गया है.
दोपहर करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिले मकान के नीचले तल में आग लग गयी. नीचला तल मिर्जापुर स्थित राज इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम के रूप में उपयोग हो रहा है. उस मकान के नीचले तल में फ्रीज, एलइडी, टीवी, एसी सहित कई महंगे सामान थे. जिस वक्त आग लगी, दो मजदूर तीसरी मंजिल पर कुछ काम कर रहा था. आग की तेज लपटों से अपने को घिरा देख दोनों मजदूर बचाने की गुहार करने लगे. अंतत: वार्ड नंबर 21 के प्रशिक्षित एनडीआरएफ के सदस्यों ने मुहल्लावासियों के सहयोग से रस्सी से दोनों मजदूरों को वहां से उतारा.
इस क्रम में दोनों मजदूर झूलस गये. अगलगी की घटना के बाद लोगों ने फायर बिग्रेड से संपर्क किया तो जानकारी मिली कि दोनों अग्निशमन गाड़ी हनुमाननगर के पटोरी गांव गयी है. इसी बीच नगर निगम के नगर अभियंता रतन किशोर अपने तीन ट्रैक्टरचालकों को बुलाकर मुहल्लों में भेजने के लिए रखे गये सिंटेक्स से पानी भेजना शुरू किया. इस पानी से आग बुझाने में सफलता मिली.
मिर्जापुर के एक स्थानीय दुकानदार ने अपने परिसर के समरसेबुल मशीन को जेनेरेटर से चालू कर आग बुझाने में सहयोग दिया. इस तरह गरीब एक घंटा बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन गोदाम के नीचले एवं प्रथम तल पर रखे सभी सामान जलकर राख हो गये. आग की तेज लपट के कारण मकान में कई जगह दरार भी आ गयी है. सूचना मिलने पर नगर विधायक संजय सरावगी भी वहां पहुंचे. उन्होंने अगलगी की बढ़ती घटनाओं एवं अग्निशमन केंद्र की बेचारगी पर क्षोभ जताते हुए इसे राज्य सरकार की विफलता बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










