अब नौ जुलाई से शुरू होंगे मैच

दरभंगा : भीषण गरमी को देखते हुए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तिथि में परिवर्तन किया गया है. अब यह प्रतियोगिता नौ एवं 10 जुलाई को नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में आयोजित की जायेगी. पूर्व में यह प्रतियोगिता 17 से 21 अप्रैल तक आयोजित थी. जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया […]
दरभंगा : भीषण गरमी को देखते हुए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तिथि में परिवर्तन किया गया है. अब यह प्रतियोगिता नौ एवं 10 जुलाई को नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में आयोजित की जायेगी. पूर्व में यह प्रतियोगिता 17 से 21 अप्रैल तक आयोजित थी. जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि कला-संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 9वीं तथा 10वीं कक्षा के छात्र, छात्राएं भाग ले सकते हैं.
इनकी उम्र 17 वर्ष से कम होनी चाहिए. प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, एथलेटिक्स, बुशु, वीनू मांकड क्रिकेट, सीके नायडू क्रिकेट, ताइक्वांडो, खो-खो, हैंडबॉल तथा कराटे के मैच खेले जायेंगे. साथ ही जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता भी 11 तथा 12 जुलाई को आयोजित है. इसमें 25 वर्ष से कम उम्र की महिला/बालिका भाग ले सकती हैं. प्रतियोगिता के तहत कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, खो-खो, हैंडबॉल, वास्केटबॉल के मैच आयोजित किये जायेंगे. श्री पंडित ने कहा कि गरमी के कारण तिथि में परिवर्तन के बाद खिलाडि़यों में हर्ष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










