दर्दनाक ! दो मासूम बच्चों के साथ आग लगाकर महिला ने की आत्महत्या

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के बहेरा थाना अंतर्गत रमौली गांव में घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने आज अपने दो बच्चों के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. जिसने भी सुना उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि एक मां ऐसा कर सकती […]
दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के बहेरा थाना अंतर्गत रमौली गांव में घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने आज अपने दो बच्चों के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. जिसने भी सुना उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि एक मां ऐसा कर सकती है.
पारिवारिक कलह से थी परेशान
जानकारी के मुताबिक शीला देवी घरेलू कलह से काफी परेशान चल रही थीं. आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि उन्हें परेशानी की बात मालूम तो थी लेकिन शीला देवी इतना खतरनाक कदम उठा लेगी यह किसी को पता नहीं था. पुलिस उपाधीक्षक अंजनी कुमार ने बताया कि मृतकों में सत्यनारायण महतो की पत्नी शीला देवी 30 और उनके दो पुत्र राजकुमार महतो :9: और विकास कुमार महतो :6: शामिल हैं.
मामले की जांच शुरू
पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक मां ने अपने बच्चों को इस तरह आग के हवाले कर दिया. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










