ट्रक मालिक निकला मास्टरमाइंड, 20 लाख का सामान बरामद

बेनीपुर : बहेड़ा थाना क्षेत्र के मझौरा स्थित पेट्रोल पंप से तीन दिन पूर्व जब्त लावारिश ट्रक की गुत्थी को बहेड़ा पुलिस ने शनिवार को सुलझा लिया है. पुलिस अनुसंधान के दौरान ट्रक मालिक मधुबनी जिला के भेजा थाना के परवल निवासी मो. अवदुल्लाह ही इस घटना का मास्टरमाइंड निमला और उन्ही के इशारे पर […]
बेनीपुर : बहेड़ा थाना क्षेत्र के मझौरा स्थित पेट्रोल पंप से तीन दिन पूर्व जब्त लावारिश ट्रक की गुत्थी को बहेड़ा पुलिस ने शनिवार को सुलझा लिया है. पुलिस अनुसंधान के दौरान ट्रक मालिक मधुबनी जिला के भेजा थाना के परवल निवासी मो. अवदुल्लाह ही इस घटना का मास्टरमाइंड निमला और उन्ही के इशारे पर चालक ने सारा समान बेच दिया.
पुलिस ने मालिक सहित चालक बहेड़ी थाना के कमलपर निवासी मो.निजामउद्दीन एव रोहतास के अफताब आलम को 20 लाख के बेचे गये समान के साथ गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया. घटना को लेकर प्राथमिकी ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन असम प्रा लिमिटेड के प्रबंधक योगेंद्र सिंह के आवेदन पर बहेड़ा थाना में दर्ज कर इन चारों अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










