कैंपस : पारित बजट के तहत दिया जाये एसीपी व एमएसीपी का लाभ

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : पारित बजट के तहत दिया जाये एसीपी व एमएसीपी का लाभ

कैंपस : पारित बजट के तहत दिया जाये एसीपी व एमएसीपी का लाभ दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के अधिषद सदस्य सह कर्मचारी प्रतिनिधि रघुनंदन लाल कर्ण एवं मदन प्रसाद राय ने विवि प्रशासन की ओर से की जा रही एसीपी एवं एमएसीपी की समीक्षा के बावत कुलपति को आवेदन दिया है. आवेदन […]

विज्ञापन

कैंपस : पारित बजट के तहत दिया जाये एसीपी व एमएसीपी का लाभ दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के अधिषद सदस्य सह कर्मचारी प्रतिनिधि रघुनंदन लाल कर्ण एवं मदन प्रसाद राय ने विवि प्रशासन की ओर से की जा रही एसीपी एवं एमएसीपी की समीक्षा के बावत कुलपति को आवेदन दिया है. आवेदन के माध्यम से इन्होंने कहा है कि विभिन्न निकायों से पारित बजट में दर्शाये गये वेतनमान को बगैर राज्यादेश व कुलाधिपति के आदेश के बिना समीक्षा किया जाना नियमानुकूल नहीं है. विवि प्रशासन की ओर से ऐसा किया जाना वित्त समिति, सिंडिकेट एवं सीनेट की अवहेलना है. इनका कहना है कि विभिन्न निकायों द्वारा पारित बजट के आलोक में एसीपी एव एमएसीपी का लाभ यथाशीघ्र किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन