20 को होगा माध्यमिक शक्षिक संघ का चुनाव

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
20 को होगा माध्यमिक शक्षिक संघ का चुनाव

20 को होगा माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव दरभंगा : माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का चुनाव अब 20 अप्रैल को होगा. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव नौ अप्रैल को होना था, किंतु इसे बढ़ा दिया गया है. यह जानकारी माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव डा. अनंत नारायण झा ने दी है. […]

विज्ञापन

20 को होगा माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव दरभंगा : माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का चुनाव अब 20 अप्रैल को होगा. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव नौ अप्रैल को होना था, किंतु इसे बढ़ा दिया गया है. यह जानकारी माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव डा. अनंत नारायण झा ने दी है. संघ का चुनाव बार-बार टलने से शिक्षकों में संशय की स्थिति है. नियमित शिक्षकों के अलावा बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षकों को इस दौड़ में शामिल हो जाने से मुकाबला रोचक हो गया है. सभी पक्ष अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जोर-शोर से चुनाव प्रचार में शिक्षकों से संपर्क अभियान में जुटे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन