प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में छलकी मेधा

प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में छलकी मेधा चयनित प्रतिभागी जिला स्तर पर बिखेरेंगे जलवा 1124 प्रतिभागी हुए पुरस्कृत फोटो संख्या- 05परिचय- दौड़ लगातीं छात्राएं. बहादुरपुर. प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इसमें प्रखंड अंतर्गत 13 संकुलों के 171 विद्यालयों […]
प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में छलकी मेधा चयनित प्रतिभागी जिला स्तर पर बिखेरेंगे जलवा 1124 प्रतिभागी हुए पुरस्कृत फोटो संख्या- 05परिचय- दौड़ लगातीं छात्राएं. बहादुरपुर. प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इसमें प्रखंड अंतर्गत 13 संकुलों के 171 विद्यालयों के चयनित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रभारी बीइओ देवशरण राउत ने बताया कि प्रत्येक संकुल से 40 प्रतिभागी बच्चे भाग लिया. इसमें प्रथम श्रेणी में 38 छात्र-छात्रा, द्वितीय श्रेणी में 38 तथा तृतीय श्रेणी में 38 मेधावी छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया. 100 मीटर दौड़ में रौाशन कुमार, माधवी कुमारी, 400 मीटर दौड़ में दीपक कुमार मिश्र, अंजनी कुमरी, कविता लेखन में अजय कुमार, सोनी कुमारी, क्विज प्रतियोगिता में पुष्पा कुमारी, केशव मोहन ठाकुर तथा पेंटिंग मेंं रमण कुमार व कृति कुमारी आदि मेधावी छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया. श्री राउत ने बताया कि सभी प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार के रूप में ओजारबॉक्स दिया गया. वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पेंसिल बॉक्स दिया गया. पुरस्कार प्राप्त होते ही सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का चेहरा खुशी से खिल उठा. लंबी कूद, संगीत, कबड्डी, संगीत, चित्रकला, क्विज आदि प्रतियोगिता में आयोजित की गयी. मौके पर उपप्रमुख त्रिभुवन झा, सीओ दिनेश कुमार, बीइओ देवशरण राउत, महेश यादव, ललित कमार, इम्तियाज हुसैन, अमरनाथ ठाकुर, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील झा, रामबाबू चौधरी, नीरज कुमार झा आदि दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










