सहायिका बहाली में दी गयी आपत्ति

सहायिका बहाली में दी गयी आपत्ति सदर. बिजली पंचायत के गौसाडीह दलित टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 124 पर सहायिका के पद पर आवेदनों पर आपत्ति दर्ज की गयी है. स्थानीय पंचायत के उप मुखिया राजकुमार यादव ने 14 जनवरी को ही अपना आवेदन सीडीपीओ कार्यालय में समर्पित कराया. गौसाडीह के संजय ठाकुर की पत्नी […]
सहायिका बहाली में दी गयी आपत्ति सदर. बिजली पंचायत के गौसाडीह दलित टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 124 पर सहायिका के पद पर आवेदनों पर आपत्ति दर्ज की गयी है. स्थानीय पंचायत के उप मुखिया राजकुमार यादव ने 14 जनवरी को ही अपना आवेदन सीडीपीओ कार्यालय में समर्पित कराया. गौसाडीह के संजय ठाकुर की पत्नी लीला देवी एवं नवीन पासवान की पत्नी आरती देवी द्वारा दिये गये आवेदनों के साथ स्कूल के प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए लोक सूचना सह सीडीपीओ से इसकी जांच करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि उक्त सीट एससी कोटे का है. इसी कोटि से किसी सक्षम आवेदक का चयन होना है. जांच में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मांगे पूरी नहीं होने पर विरोध में आंदोलन की भी बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










