Darbhanga News: दरभंगा जंक्शन पर विशेष किलाबंदी जांच में बेटिकट पकड़े गये 701 यात्री

Darbhanga News:अवैध तरीके से सफर करनेवालों पर नकेल कसने के लिए रेल प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार लिया है.
Darbhanga News: दरभंगा. अवैध तरीके से सफर करनेवालों पर नकेल कसने के लिए रेल प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार लिया है. लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में दरभंगा जंक्शन पर विशेष किलाबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें 701 यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गये. सभी को जुर्माना की राशि वसूली के बाद भविष्य में बिना टिकट सफर नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. इससे रेलवे को पांच लाख 91 हजार रुपए की आय हुई. उल्लेखनीय है कि इन दिनों प्रयागराज महाकुंभ को लेकर स्टेशन पर भीड़ में अप्रत्याशित वृद्धि हो गयी है. इस आड़ में बड़ी संख्या में लोग अवैध तरीके से भी यात्रा करने लगे हैं. इससे जहां अफरा-तफरी की स्थिति बनी रहती है, वहीं टिकट लेकर सफर करनेवालों को परेशानी होती है. ऐसे यात्रियों पर लगाम लगाने के लिए रेल प्रशासन ने विशेष किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान जंक्शन पर चलाया. इसके तहत स्टेशन के सभी प्रवेश द्वार पर टिकट जांच कर्मियों के साथ आरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया. इस दौरान 701 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 5.91 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया. इसके अलावा आरक्षित कोचों में बिना आरक्षण यात्रा कर रहे यात्रियों को सामान्य श्रेणी के कोचों में स्थानांतरित कर दिया गया. इससे रिजर्वेशन टिकट ले रखे यात्रियों को बड़ी राहत मिली. मंडल प्रशासन के अनुसार आगे भी इस तरह का अभियान चलता रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




