सीएम के वादा को पूरा करना है प्राथमिकता : मंत्री

सीएम के वादा को पूरा करना है प्राथमिकता : मंत्री दरभंगा का होगा चतुर्दिक विकास अभिनंदन समारोह में मंत्री ने की कई घोषणाएं फोटो संख्या-18 परिचय- मंत्री महेश्वर हजारी व विधायक शशिभूषण हजारी को माला पहनाकर अभिनंदन करते कार्यकर्ता फोटो संख्या- 19परिचय- अभिनंदन समारोह को संबोधित करते मंत्री महेश्वर हजारी कुशेश्वरस्थान. सूबे के मुखिया नीतीश […]
सीएम के वादा को पूरा करना है प्राथमिकता : मंत्री दरभंगा का होगा चतुर्दिक विकास अभिनंदन समारोह में मंत्री ने की कई घोषणाएं फोटो संख्या-18 परिचय- मंत्री महेश्वर हजारी व विधायक शशिभूषण हजारी को माला पहनाकर अभिनंदन करते कार्यकर्ता फोटो संख्या- 19परिचय- अभिनंदन समारोह को संबोधित करते मंत्री महेश्वर हजारी कुशेश्वरस्थान. सूबे के मुखिया नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा चुनाव में किये गये वायदे को पूरा करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. इसमें हर घर में बिजली, नल का जल, गांव -टोले में पक्की सड़क व नाले का निर्माण, पक्का आवास एवं छात्रों के लिए क्रेडिट कार्ड सहित अन्य वायदों पर खड़ा उतरने को चुनौती के रूप में लिया है. उक्त बातें रविवार को कुशेश्वरस्थान के खगड़िया धर्मशाला में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के नगर विकास व आवास मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने कही. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कुशेश्वरस्थान का बेटा हूं, नेता नहीं. विकास में पिछड़े कुशेश्वरस्थान के साथ ही दरभंगा जिला का चहुंमुखी विकास कर बिहार नंबर वन बनाने का काम कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उम्मीद और भरोसे पर खड़ा उतरूंगा. बाबा कुशेश्वर की असीम कृपा और लोगों के आशीर्वाद से ही इस मुकाम तक पहुंचने की बात कही. क्षेत्र के लोगों से दलगत भावना से उपर उठकर विकास कार्य के लिए आगे आने की बात कही. साथ ही प्रशासनिक महकमे को चेतावनी देते हुए अपने कार्यशैली में बदलाव लाकर सरकारी जनहितैषी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक ईमानदारी से पहुंचाने की बात कहीताकि सरकार का लाभ आमलोगों तक सुगमा से पहुंच सके. केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मंत्री श्री हजारी ने कहा कि वायदे करनेवाले बिहार में चुनाव हारते ही बिहार के हिस्से की केंद्रीय राशि में भारी कटौती कर बिहार के साथ भेदभाव करने लगे हैं. जबकि राजनीति में हमेशा दलगत भावना से उपर उठकर जन कल्याण की काम करना चाहिए. इतना ही नहीं प्रदेश की सरकार बदनाम करने को लेकर तरह-तरह की अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित कर सरकार को अस्थिर करने में लगे हैं. मंत्री बनने के बाद पहली बार कुशेश्वरस्थान अपने पैतृक घर पहुंचे श्री हजारी ने बाबा कुशेश्वर नाथ की पूजा-अर्चना की. कार्यक्रम को स्थानीय विधायक शशिभूषण हजारी, गौड़ाबौराम के पूर्व विधायक डा. इजहार अहमद, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव शंकर झा सहित कई ने संबोधित किया. मंत्री श्री हजारी एवं विधायक श्री हजारी का शंकरा मॉडर्न स्कूल ग्यासपुर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में शोभाकांत मिश्र व मधुकांत मिश्र मिंटू तथा औराही में कामेश्वर मुखिया ने पाग-चादर, माला से सम्मानित किया. इस मौके पर राजेश राय, अशोक चौधरी, शंकर झा, बाबूकांत चौधरी, उपेंद्र मुखिया, मुखिया हीरा प्रसाद सिंह, रामचंद्र यादव, चंद्रवली यादव, रामानंद यादव, आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










