एमएसयू ने फूंका लनामिवि वीसी का पुतला

एमएसयू ने फूंका लनामिवि वीसी का पुतला फोटो संख्या- 06परिचय- वीसी का पुतला दहन करते एमएसयू सदस्य.दरभंगा. मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन ने लनामिवि में हुई छात्र नेता की पिटाई मामले के खिलाफ रविवार को कुलपति का पुतला दहन किया. दोनार चौक पर पुतले के साथ विवि संगठन प्रभारी सागर नवदिया के नेतृत्व में पहुंचे संगठन सदस्यों […]
एमएसयू ने फूंका लनामिवि वीसी का पुतला फोटो संख्या- 06परिचय- वीसी का पुतला दहन करते एमएसयू सदस्य.दरभंगा. मिथिला स्टूडेंट्स यूनियन ने लनामिवि में हुई छात्र नेता की पिटाई मामले के खिलाफ रविवार को कुलपति का पुतला दहन किया. दोनार चौक पर पुतले के साथ विवि संगठन प्रभारी सागर नवदिया के नेतृत्व में पहुंचे संगठन सदस्यों ने वीसी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की. मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विद्याभूषण राय ने कहा कि लनामिवि कुलपति द्वारा छात्रों पर मानसिक व बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने सरकार से वीसी के निलंबन व गिरफ्तारी की मांग की. सभा को प्रवक्ता विमल कुमार मैथिल, गोपालजी चौधरी, आभास, उमंग, नीतेश, दीपक, मोहन, आदित्य आदि ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










