दूसरे दिन औचक निरीक्षण में 27 शक्षिक पाये गये अनुपस्थित

Published at :08 Jan 2016 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन औचक निरीक्षण में 27 शक्षिक पाये गये अनुपस्थित

दूसरे दिन औचक निरीक्षण में 27 शिक्षक पाये गये अनुपस्थित सिंहवाड़ा. बीडीओ डा.शशि प्रकाश ने शुक्रवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सबसे पहले मध्य विद्यालय बस्तवारा गोविन्दपुर का निरीक्षण किया. जिसमें एक मात्र शिक्षक रामानन्द पासवान उपस्थित थे. जबकि 11 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. उसके बाद मध्य विद्यालय माधोपुर पहुंचे जहां […]

विज्ञापन

दूसरे दिन औचक निरीक्षण में 27 शिक्षक पाये गये अनुपस्थित सिंहवाड़ा. बीडीओ डा.शशि प्रकाश ने शुक्रवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान सबसे पहले मध्य विद्यालय बस्तवारा गोविन्दपुर का निरीक्षण किया. जिसमें एक मात्र शिक्षक रामानन्द पासवान उपस्थित थे. जबकि 11 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. उसके बाद मध्य विद्यालय माधोपुर पहुंचे जहां मात्र दो शिक्षक रामाशंकर प्रसाद गौतम एवं जयमाला कुमारी उपस्थित थीं. वही प्रधानाध्यापक रविन्द्र महतो सहित 11 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. सबसे बड़ी बात यह है कि एचएम श्री महतो अपनी उपस्थिति एक दिन पूर्व ही बनाये हुए थे लेकिन निरीक्षण के समय स्वयं गायब थे. फिर बीडीओ मध्य विद्यालय बनौली पहुंचे. जहां 5 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. कुल मिलराकर 27 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. दो दिन की औचक निरीक्षण ने कुल 90 शिक्षकों अनुपस्थिति शिक्षा विभाग का पोल नही खोल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन