कैंपस- पुलिस छावनी में तब्दील रहा नरगौना परिसर

Published at :08 Jan 2016 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस- पुलिस छावनी में तब्दील रहा नरगौना परिसर

कैंपस- पुलिस छावनी में तब्दील रहा नरगौना परिसर लीची गेट पर ही प्रदर्शन करता रहा छात्रों का जत्थासिंडिकेट की बैठक के घेराव के एलान पर पुलिस रही मुस्तैदफोटो- 19, 21 व 22परिचय- नरगौना परिसर के बाहर प्रदर्शन करते छात्र संगठन के नेता व कार्यकर्ता.21- लीची गेट पर प्रदर्शन करते छात्र संगठन के कार्यकर्ता.22- गेट के […]

विज्ञापन

कैंपस- पुलिस छावनी में तब्दील रहा नरगौना परिसर लीची गेट पर ही प्रदर्शन करता रहा छात्रों का जत्थासिंडिकेट की बैठक के घेराव के एलान पर पुलिस रही मुस्तैदफोटो- 19, 21 व 22परिचय- नरगौना परिसर के बाहर प्रदर्शन करते छात्र संगठन के नेता व कार्यकर्ता.21- लीची गेट पर प्रदर्शन करते छात्र संगठन के कार्यकर्ता.22- गेट के भीतर प्रवेश करने की कोशिश करते छात्र नेताप्रतिनिधि, दरभंगाललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति के आवासीय कार्यालय पर आयोजित सिंडिकेट की बैठक का घेराव करने के लिए संयुक्त छात्र संगठन के बैनर तले आक्रोशित छात्रों का जत्था नरगौना परिसर स्थित लीची गेट तक ही पहुंच सका. वहां इससे पूर्व ही दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त सदर बीडीओ गंगा सागर सिंह, सर्किल इंसपेक्टर रमेश दूबे सहित नगर, सदर, बहादुरपुर एवं लनामिवि थाना की पुलिस मौजूद थी. कुलपति ने नरगौना परिसर स्थित सभी पीजी विभागाध्यक्षों को 12 बजे तक विभाग बंद करने का निर्देश दे रखा था. सूचना के अनुसार विवि मुख्यालय के कई विभागों में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मी भी इस दौरान उस परिसर में सुरक्षा के बाबत तैनात दिखे. जिला प्रशासन की ओर से की गयी व्यापक पुलिसिया व्यवस्था छात्रों को लीची गिट से आगे नहीं बढ़ने दिया और वहीं पर छात्रों ने कुलपति एवं कुलसचिव को बर्खास्त एवं गिरफ्तार करो, मारपीट की घटना के शेष नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करो आदि आक्रोशपूर्ण नारेबाजी की. वहीं संयुक्त छात्र संगठन के संयोजक डा. सुमन कुमार झा की अध्यक्षता में सभा हुई जो करीब 3.30 घंटे तक चली. छात्र संगठनों का जुलूस छात्र संघ कार्यालय से चलकर भोगेंद्र झा चौक, विवि मुख्यालय होते हुए लीची गेट तक पहुंची थी. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 5 जनवरी को विवि में घटी घटना इस बात को साबित करता है कि उन्हें लोकतंत्र पसंद नहीं है. वे अपना व्यवहार हिटलर की तरह रखते हैं. छात्र-शिक्षक या कर्मचारी अपनी मांग लेकर उनके पास न जायें. जिस संगठनों ने आंदोलन का सहारा लिया उसे उन्होंने असामाजिक तत्वों से निपटने एवं अपमानित करने का काम किया. वे उन आंदोलनकारियों पर बगैर किसी गलती के केस दर्ज करवाते आये हैं. कुलपति का यह तानाशाही अब छात्र बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं. जबतक कुलपति, कुलसचिव की बर्खास्तगी एवं नामजद शेष आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती यह आंदोलन जारी रहेगा. सभा को संबोधित करनेवालों में चंद्रभूषण झा, उदय मिश्रा, अभिलाष कुमार, शंकर सिंह, संदीप कुमार चौधरी, फतह आलम, अमित पासवान, विशाल माझी, सोनू झा, चुन्नू कुमार, नवनीत चौधरी, लाल कुमार, लवित कुमार, विनेश मंडल, मनीष यादव, संतोष स्वामी, नेयाजुल होदा, मो. कलाम, मो. इमाम, अंजित चौधरी, सोनू तिवारी, राजू राम, विद्या भूषण राय, बैजू बावड़ा सहित कई वक्ता थे. आंदोलन के दौरान ही पहुंचे सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने छात्रों को शांति कराया. आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और 9 जनवरी को विवि को बंद करवाने की घोषणा छात्रों संगठनों ने की. इस दौरान सदर एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह भी पहुंच जायजा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन