दो लाख के तार की चोरी

Published at :08 Jan 2016 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
दो लाख के तार की चोरी

दो लाख के तार की चोरी कई गांवों में बाधित हुुई विद्युत आपूर्ति बिरौल. अनुमंडल क्षेत्र में बिजली तार की चोरी खूब हो रही है. करीब एक सप्ताह के अंदर दो बार चोरों ने बिजली का तार काट लिया. इस मामले में घनश्यामपुर और बिरौल थाने में बिजली विभाग ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है. हालांकि […]

विज्ञापन

दो लाख के तार की चोरी कई गांवों में बाधित हुुई विद्युत आपूर्ति बिरौल. अनुमंडल क्षेत्र में बिजली तार की चोरी खूब हो रही है. करीब एक सप्ताह के अंदर दो बार चोरों ने बिजली का तार काट लिया. इस मामले में घनश्यामपुर और बिरौल थाने में बिजली विभाग ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई सफलता पुलिस को हाथ नहीं लगी है. बता दें कि शुक्रवार को बिरौल जेई केशव कृष्ण ने थाना में तार चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है. आवेदन में कहा गया कि उछटी से कलना तक करीब पंद्रह पोल का तार काट लिये गये हैं. वहीं एक जनवरी को गौड़ाबौराम प्रखंड के उफरौल से बाथ तक करीब ग्यारह पोल के तार काट लिये गये थे. इसके चलते करीब एक सप्ताह तक चार गांव बिजली में बिजली आपूर्ति ठप रही. इस मामले को लेकर गौड़ाबौराम जेई श्याम प्रसाद सिंह ने कहा कि घनश्याम पुर थाना में कांड संख्या 210 दर्ज किया जा चुका है.जेई ने बताया कि करीब दो लाख रूपये मूल्य के तार की चोरी की गयी है. कार्यपालक अभियंता संजय कुमार बैरियो ने कहा कि वे इस मामले को एसएसपी के समक्ष रखेंगे. जिससे विद्युत तार चोरी की घटना पर अंकुश लग सके.इधर, डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि दो दिनों के अंदर चोरों को पकड़ लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन