चार बच्चों की मां की हत्या कर शव गायब किया

Published at :08 Jan 2016 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
चार बच्चों की मां की हत्या कर शव गायब किया

चार बच्चों की मां की हत्या कर शव गायब किया प्राथमिकी दर्जहायाघाट. थाना क्षेत्र के बेंता गांव में चार बच्चे की मां की सास, ससुर, ननद व पति के द्वारा हत्या कर लाश गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के छोटाईपट्टी निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह की […]

विज्ञापन

चार बच्चों की मां की हत्या कर शव गायब किया प्राथमिकी दर्जहायाघाट. थाना क्षेत्र के बेंता गांव में चार बच्चे की मां की सास, ससुर, ननद व पति के द्वारा हत्या कर लाश गायब करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के छोटाईपट्टी निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह की पत्नी इंदिरा देवी ने शुक्रवार को हायाघाट थाना में आवेदन देकर अपने पुत्री बबली देवी की हत्या कर लाश छुपाने का मामला दर्ज क्ष. जिसमें लड़की के पति हायाघाट थाना क्षेत्र के बेंता निवासी ललित सिंह सहित लड़की के सास-ससुर, ननद-ननदोसी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. ज्ञात हो कि लड़की की शादी वर्ष 2005 में हुई थी. उसे तीन लड़की व एक लड़का भी है. घटना एक जनवरी की है. थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया की लडकी की मां के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन