पवन एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शीघ्र

दरभंगा : लोकमान्य तिलक टर्मिनल( मुंबई) जानेवाली पवन एक्सप्रेस का परिचालन दरभंगा से नियमित होगा. शीघ्र ही यह सुविधा क्षेत्रवासियों को मिल जायेगी. इसको लेकर पूर्व-मध्य रेल मुख्यालय ने अपनी स्वीकृति समस्तीपुर रेल मंडल को दे दी है. रेलवे बोर्ड से अब हरी झंडी मिलने की प्रतीक्षा है. जैसे ही बोर्ड की हरी झंडी मिलेगी, […]
दरभंगा : लोकमान्य तिलक टर्मिनल( मुंबई) जानेवाली पवन एक्सप्रेस का परिचालन दरभंगा से नियमित होगा. शीघ्र ही यह सुविधा क्षेत्रवासियों को मिल जायेगी. इसको लेकर पूर्व-मध्य रेल मुख्यालय ने अपनी स्वीकृति समस्तीपुर रेल मंडल को दे दी है. रेलवे बोर्ड से अब हरी झंडी मिलने की प्रतीक्षा है.
जैसे ही बोर्ड की हरी झंडी मिलेगी, यह ट्रेन दरभंगा से नियमित चलनी शुरू हो जायेगी. उल्लेखनीय है कि फिलहाल यह गाड़ी सप्ताह में तीन दिन मंगल, गुरु व शनिवार को दरभंगा से चला करती है. शेष चार दिन इसका परिचालन मुजफ्फरपुर से होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










