योजना बनाकर उसे जमीन पर उतारें, राशि हम देंगे : मंत्री

दरभंगा : सूबे के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि विभाग में नगर विकास योजनाओं के लिए राशि की कमी नहीं है. आप योजना बनाकर उसे जमीन पर उतारने का संकल्प लें, राशि हम देंगे. यह बातें उन्होंने गुरुवार को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह का […]
दरभंगा : सूबे के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि विभाग में नगर विकास योजनाओं के लिए राशि की कमी नहीं है. आप योजना बनाकर उसे जमीन पर उतारने का संकल्प लें, राशि हम देंगे. यह बातें उन्होंने गुरुवार को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन करते हुए कही.
स्थानीय नेहरु स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह मंे बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों क ो जनता के प्रति जबावदेह बनना होगा.
नये वर्ष मेें संकल्प लें कि सरकार की योजनाआंे को जमीन पर लागू करेंगे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मिथिला की संस्कृति समूचे विश्वव मंे प्रसिद्ध है. मधुर बोली और सरलता यहां की पहचान है. इस परंपरा को हमें जीवित रखना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










