सीनियर प्रोजेक्टर मैनेजर को मारने आये थे अपराधी !

Published at :27 Dec 2015 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
सीनियर प्रोजेक्टर मैनेजर को मारने आये थे अपराधी  !

सीनियर प्रोजेक्टर मैनेजर को मारने आये थे अपराधी ! बहेड़ी. बेगूसराय जिला के साम्हो थाना एवं साम्हो गांव के ही इंजीनियर मुकेश कुमार काफी मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ इंजीनियर थे. करीब छह फीट लंबे श्री सिंह माथे पर टोपी डाले हमेशा साइट पर देखे जाते थे. शनिवार को हुई उनकी हत्या की खबर सुनकर उनको जानने […]

विज्ञापन

सीनियर प्रोजेक्टर मैनेजर को मारने आये थे अपराधी ! बहेड़ी. बेगूसराय जिला के साम्हो थाना एवं साम्हो गांव के ही इंजीनियर मुकेश कुमार काफी मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ इंजीनियर थे. करीब छह फीट लंबे श्री सिंह माथे पर टोपी डाले हमेशा साइट पर देखे जाते थे. शनिवार को हुई उनकी हत्या की खबर सुनकर उनको जानने एवं पहचाने वालों की आंखे भी नम हो गयी. सूत्रों के अनुसार अपराधी निर्माण एजेंसी सी एण्ड सी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर देवेश राठौर को निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन घटना स्थल पर कुर्सी पर बैठे मुकेश हत्थे चढ़ गये. निर्माण एजेंसी के फ्रेंचआइजी रोरिक के इंजीनियर ब्रजेश भी रोसड़ा से पहुंच गये. दोनों के बीच आपसी बातचीत हो ही रही थी कि गोली बारी शुरू हो गयी. मुकेश सड़क के पुरब ढेर हो गये. ब्रजेश पश्चिम की ओर भागे तो अपराधियों ने उन्हें भी एके 47 से छलनी कर दिया. टावर से टकराने के कारण बची मेरी जानफोटो : 44,45परिचय : महिला से पूछताछ करते एसपी शिवदीप लांडे , महिला के घर जाते एसपी. बहेड़ी. एसटीएफ के एसपी शिवदीप लांडे ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की. उन्होंने घटना स्थल से पूर्व मोबाइल टावर में लगी गोली का निशान देखने पहुंचे. टावर के बगल में घटना के समय गोईठा ठोक रही किसुन यादव की पत्नी दर्शनियां देवी रविवार को भी गोईठा ठोक रही थी. उसने बताया कि बाइक पर सवार अपराधियों की गोली का शिकार वह भी हो जाती, लेकिन टावर में गोली टकराने से उनकी जान बच गयी. दर्शनियां ने श्री लांडे को बताया कि गोली की आवाज सुन कर वह बेहोश हो गयी. इसके पहले उन्होंने जो कुछ देखा और सुना उसे श्री लांडे ने अपने मोबाइल में रिकार्ड कर ली. फिर वे टावर से पश्चिम दर्शनियां के घर भी गये, जहां अन्य लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की. इसके बाद वहां से चले गये.डीआइजी व एसएसपी ने की पूछताछ फोटो : 43परिचय : घटनास्थल पर डीआइजी एवं एसएसपी.बहेड़ी : थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गंगदह के पास 26 दिसम्बर को दिन दहाड़े दो इंजीनियरों की हत्या के मामले का अभी तक उद्भेदन नहीं हुआ है. डीआइजी उमाशंकर सुधांशु एवं एसएसपी एसके सत्यार्थी रविवार की दोपहर घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से एक बार फिर पूछताछ की. फिर दोनों पुलिस के वरीय पदाधिकारी पत्रकारों को कुछ भी बताये बगैर बहेड़ा की ओर निकल पड़े. वरुणा पुल से रसियारी पुल तक बन रही एसएच 88 के निर्माण एजेंसी के दो इंजीनियरों की हत्या बहेड़ी बहेड़ा सड़क में गंगदह के पास कर दी गयी थी. इसी सिलसिले में दोनों अधिकारी मामले की जांच कर निकल गये. लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. पुलिस ने एक को लिया हिरासत में बहेड़ी. पुलिस ने रविवार की सुबह घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर शिवराम मोड़ के पास प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी के रिश्ते के देवर महेश लाल देव के बेटे पिंटू लाल देव (24) को धर दबोचा. शिवराम गांव के ही पिंटू चाय पीने के लिए चौक पर आ रहे थे. पुलिस ने सीधे उसे उठा कर बहेड़ा की ओर ले गयी.उससे पूछताछ की जा रही है. शक की सुई प्रमुख के पति पर केन्द्रित बहेड़ी. इंजीनियर दोहरे हत्या कांड में शक की सुई पुलिस प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी एवं उनके पति संजय लाल देव पर केन्द्रित कर दिया गया है. श्री देव एमसीसी के सक्रिय सदस्य रह चुके हैं. जिला प्रशासन के समक्ष 2003 में आत्मसमर्पण कर वे मुख्य धारा में शामिल हुए थे. प्रमुख मुन्नी देवी शिवहर जिला के पुरनहिया थाना के मोस्ट वांटेड संतोष झा की बहन बतायी जाती है. इस मामले में मुकेश पाठक के साथ संतोष झा का नाम आने के बाद पुलिस ने पूरा फोकस मुन्नी देवी पर केन्द्रित कर दिया है. इसी सिलसिले में उनके रिश्ते के देवर पिंटु को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. लहेरियासराय के हाउसिंग कॉलोनी से हिरासत में लिये गये आधा दर्जन से अधिक लोगों से भी पूछताछ जारी है. दोहरे हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज बहेड़ी : इंजीनियर दोहरे हत्या काण्ड में पुलिस ने काण्ड संख्या 217/15 अंकित कर लिया है. बेगूसराय जिला के साम्हो के मृतक इंजीनियर मुकेश कुमार के भतीजे धीरज सिंह, पिता उमेश सिंह के बयान पर पुलिस ने यह काण्ड अंकित किया है. जिसमें मुकेश पाठक, विकास एवं अन्य को भादवि की धारा 302,386, 387,120बी, एवं आर्म्स एक्ट की धरा 34, 27 के तहत नामजद किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन