मिथिला राज्य के लिए भरी हुंकार

दरभंगा : मैथिली अधिकार दिवस पर मिथिला-मैथिली हितचिंतकों ने पृथक मिथिला राज्य के लिए हुंकार भरा. अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के मिथिला राज्य निर्माण समिति की ओर से आयोजित दो दिनी मैथिली अधिकार दिवस समारोह के पहले दिन मंगलवार को देश के विभिन्न हिस्सों से जुटे विशिष्टजनों ने अलग राज्य बनने को तय मानते हुए इसके […]
दरभंगा : मैथिली अधिकार दिवस पर मिथिला-मैथिली हितचिंतकों ने पृथक मिथिला राज्य के लिए हुंकार भरा. अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के मिथिला राज्य निर्माण समिति की ओर से आयोजित दो दिनी मैथिली अधिकार दिवस समारोह के पहले दिन मंगलवार को देश के विभिन्न हिस्सों से जुटे विशिष्टजनों ने अलग राज्य बनने को तय मानते हुए इसके लिए जरूरी कदम उठाने पर विस्तार से चर्चा की.
कहा कि मिथिला राज्य निर्माण के लिए वातावरण तैयार हो रहा है. जनसमर्थन मिल रहा है. आवश्यकता है कि एक तय रणनीति के तहत इस आंदोलन को गति प्रदान की जाय. जगत जननी जानकी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन करते हुए साहित्य अकादेमी में मैथिली के पूर्व प्रतिनिधि डॉ सुरेश्वर झा ने कहा कि माछ व मधु को आर्थिक आधार इस क्षेत्र के लिए बनाया जा सकता है.
उन्होंने 1910 से चल रहे इस आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उस समय से आज तक यह एक रूप में ही नजर आ रहा है. इसमें परिवर्तन की दरकार है. इस आंदेालन को राष्ट्रीय फलक तक विस्तार देने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










