पाठ्य योजना नर्मिाण की जानकारी दी

Published at :22 Dec 2015 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
पाठ्य योजना नर्मिाण की जानकारी दी

पाठ्य योजना निर्माण की जानकारी दीदरभंगा. सदर प्रखंड के खुटवारा संकुल संसाधन केंद्र पर प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं को पाठ्य योजना निर्माण की जानकारी दी गयी. मंगलवार को आवर्ती प्रशिक्षण सह मासिक रिफलेक्शन में अध्यक्षता करते हुए मनीष कुमार ठाकुर ने संकुलाधीन 12 विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को जानकारी देते हुए समय तालिका के बारे में भी विस्तार […]

विज्ञापन

पाठ्य योजना निर्माण की जानकारी दीदरभंगा. सदर प्रखंड के खुटवारा संकुल संसाधन केंद्र पर प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं को पाठ्य योजना निर्माण की जानकारी दी गयी. मंगलवार को आवर्ती प्रशिक्षण सह मासिक रिफलेक्शन में अध्यक्षता करते हुए मनीष कुमार ठाकुर ने संकुलाधीन 12 विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को जानकारी देते हुए समय तालिका के बारे में भी विस्तार से बताया. उन्होंने शिक्षकों से समूह में पाठ्य योजना निर्माण के लाभ व इसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की. दूसरे सत्र में वर्ग पांच की हिंदी, गणित व पर्यावरण विषय पर विमर्श हुआ. पठन-पाठन के क्रम में आनेवाली समस्याओं व कठिन बिंदुओं का समाधान मौके पर किया गया. मौके पर आगामी 30 दिसंबर तक स्वच्छता अभियान चलाने का प्रस्ताव पारित किया गया. इसमें मध्य विद्यालय खुटवारा, खड़थूआ, गौसाडीह, रामबेरई, भवानीपुर, कांटी, प्राथमिक विद्यालय गौसाडीह, रजवान टोल, अतिहर, बेरई उर्दू आदि विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया. धन्यवाद ज्ञापन संकुल प्रभारी शत्रुघ्न कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन