प्रमुख की कुरसी का फैसला आज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 7:41 PM

विज्ञापन

प्रमुख की कुरसी का फैसला आज सत्ता व विपक्ष दोनों हुए एकजुटबहादुरपुर. महागंठबंधन की जीत का सीधा असर बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर पड़ता दिखाई पर रहा है. दो खेमों में विभक्त महागंठबंधन की राजनीति एकजुट दिख रही है. चर्चा है कि सत्ता व विपक्ष एक हो गये हैं. दूसरे खेमे के मुखिया को […]

विज्ञापन

प्रमुख की कुरसी का फैसला आज सत्ता व विपक्ष दोनों हुए एकजुटबहादुरपुर. महागंठबंधन की जीत का सीधा असर बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर पड़ता दिखाई पर रहा है. दो खेमों में विभक्त महागंठबंधन की राजनीति एकजुट दिख रही है. चर्चा है कि सत्ता व विपक्ष एक हो गये हैं. दूसरे खेमे के मुखिया को भी अब कोई एतराज नहीं रह गया है. हालांकि प्रखंड प्रशासन ने 2 दिसंबर को होने वाली विशेष बैठक की पूरी तैयारी कर ली है. कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ अविनाश कुमार ने बताया कि प्रमुख पर लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव की विशेष बैठक बुलायी गयी है. विशेष बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित जनप्रतिनिधि भवन में होगी. इसके लिए सशस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है. कड़ी निगरानी में बैठक होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन