राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत आज से

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 7:41 PM

विज्ञापन

राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत आज सेदरभंगा. राजद का सदस्यता अभियान 2 दिसंबर से शुरू हो रहा है. इसकी शुरुआत जिला पार्टी कार्यालय से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह राजद नेता मो. अली अशरफ फातमी अपराह्न 2 बजे करेंगे. यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता सह जिला महासचिव मो. राशिद जमाल ने दी है. और बताया कि […]

विज्ञापन

राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत आज सेदरभंगा. राजद का सदस्यता अभियान 2 दिसंबर से शुरू हो रहा है. इसकी शुरुआत जिला पार्टी कार्यालय से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह राजद नेता मो. अली अशरफ फातमी अपराह्न 2 बजे करेंगे. यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता सह जिला महासचिव मो. राशिद जमाल ने दी है. और बताया कि इस अभियान में जिला से ढाई लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है. इसको लेकर जिला कार्यकारिणी की बैठक भी 2 दिसंबर को की जायेगी. दूसरी ओर महानगर राजद की ओर से सदस्यता अभियान की शुरुआत 2 दिसंबर को सुशीला विवाह भवन से सुबह 11 बजे होगी. यह जानकारी महानगर राजद अध्यक्ष विकास कुमार प्रफूल्ल ने देते हुए कहा कि अभियान की शुरुआत में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मो. अली अशरफ फातमी, पूर्व मेयर ओमप्रकाश खेड़िया सहित अन्य राजद पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन