कैंपस.... एड्स पर कार्यक्रम आयोजित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 7:41 PM
कैंपस…. एड्स पर कार्यक्रम आयोजित दरभंगा. एनएसएस की एमआरएम कॉलेज इकाई की ओर से मंगलवार को एड्स दिवस पर एड्स की जानकारी एवं बचाव से संबंधित कार्यक्रम हुई. संबोधित करते हुए लनामिवि के एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ आरएन चौरसिया ने एड्स को महामारी बताते हुए कहा कि यह उत्तर पूंजीवादी व्यवस्था के कारण उत्पन्न हुआ है. […]
कैंपस…. एड्स पर कार्यक्रम आयोजित दरभंगा. एनएसएस की एमआरएम कॉलेज इकाई की ओर से मंगलवार को एड्स दिवस पर एड्स की जानकारी एवं बचाव से संबंधित कार्यक्रम हुई. संबोधित करते हुए लनामिवि के एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ आरएन चौरसिया ने एड्स को महामारी बताते हुए कहा कि यह उत्तर पूंजीवादी व्यवस्था के कारण उत्पन्न हुआ है. इसका विषाणु हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को नष्ट कर देता है. इसके कारण हमारा शरीर बीमारियों का घर बन जाता है. विशिष्ट अतिथि डॉ अखिलेश कुमार ने कहा कि एड्स असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सूई, संक्रमित रक्त तथा एड्स पीड़ित महिला के संतान को होता है. उन्होंने कहा कि युवाओं को जागृत करने से इसपर काबू पाया जा सकता है. अध्यक्षीय भाषण करते हुए प्रधानाचार्य डॉ विद्यानाथ झा ने कहा कि जानकारी ही एड्स का बचाव है. इससे पीड़ित रोगियों के प्रति मानवतापूर्ण व्यवहार एवं चिकित्सकीय परामर्श से मिल सकती है इनकी जिंदगी. इसके अलावा डॉ सीमा कुमारी, डॉ लावण्या कीर्ति सिंह काव्या, डॉ बुद्धिनाथ झा, नेहा ठाकुर, अंशु कुमारी आदि ने विचार रखा. अतिथियों का स्वागत एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ कन्हैया चौधरी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन आनंद अंकित ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










