20 दिसंबर तक खुलवाएं छात्रों का बैंक अकाउंट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 7:09 PM

विज्ञापन

20 दिसंबर तक खुलवाएं छात्रों का बैंक अकाउंट फोटो : बैठक करते बीईओ जय जय राम राय.बिरौल. प्रखंड मुख्यालय स्थित शिक्षक सभागार में बीइओ जयजय राम राय की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में मौजूद प्रधानाध्यापक को निर्देशित करते हुए बीइओ ने कहा कि स्कूल के बच्चों का अकाउंट बैंक में […]

विज्ञापन

20 दिसंबर तक खुलवाएं छात्रों का बैंक अकाउंट फोटो : बैठक करते बीईओ जय जय राम राय.बिरौल. प्रखंड मुख्यालय स्थित शिक्षक सभागार में बीइओ जयजय राम राय की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में मौजूद प्रधानाध्यापक को निर्देशित करते हुए बीइओ ने कहा कि स्कूल के बच्चों का अकाउंट बैंक में 20 दिसंबर तक खोलवाना सुनिश्चित करें. यू डाईस प्रपत्र नहीं जमा करने वाले विद्यालय के प्रधानाध्यापक को तीन दिनों के अंदर बीआरसी में जमा करवा दें. पिछले वित्तीय वर्ष के पोशाक और छात्रवृत्ति योजना में अवशेष राशि वापस कर दें. वहीं प्रधानाध्यापक के द्वारा लाये गये बाल पंजी के संधारण की जांच हुई. इसमें 80 प्रतिशत प्रधानाध्यापक संधारण कर दिया था. वहीं बचे 20 प्रतिशत प्रधानाध्यापक को तीन दिनों के अंदर संधारण करने को कहा गया. इधर बीइओ श्री राय ने निरीक्षी पदाधिकारी को आदेश दिया है कि प्रत्येक दिन वे किसी एक विद्यालय पर 8:45 मिनट पर पहुंचे और उसकी रिपोर्ट बीआरसीसी में उसी समय जमा कर दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन