कीट ब्याधि के नियंत्रण को ले बताये गये गुर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2015 6:54 PM
कीट ब्याधि के नियंत्रण को ले बताये गये गुर दरभंगा प्रमंडलस्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरूफोटो- 8परिचय- प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते वैज्ञानिक व अन्य.बहादुरपुर. रबी तथा दलहनी फसलों के उपचार तथा कीट व्याधि से नियंत्रण को लेकर रविवार को प्रमंडल स्तरीय दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम बहादुरपुर स्थित कृषि फार्म में आयोजित हुआ. कार्यक्रम उद्घाटन आत्मा […]
कीट ब्याधि के नियंत्रण को ले बताये गये गुर दरभंगा प्रमंडलस्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरूफोटो- 8परिचय- प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते वैज्ञानिक व अन्य.बहादुरपुर. रबी तथा दलहनी फसलों के उपचार तथा कीट व्याधि से नियंत्रण को लेकर रविवार को प्रमंडल स्तरीय दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम बहादुरपुर स्थित कृषि फार्म में आयोजित हुआ. कार्यक्रम उद्घाटन आत्मा के परियोजना निदेशक पूर्णेंदु नाथ झा ने किया. इस अवसर पर मधुबनी, समस्तीपुर एवं दरभंगा के पौधा रोपण पर्यवेक्षक, इंस्पेक्टर और पर्यवेक्षक मौजूद थे. श्री झा ने पौधा संरक्षण की महत्ता पर विशेष चर्चा की. वहीं राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिक डा. नागेंद्र ने रबी फसल के विभिन्न बीजों के उपचार के तरीके एवं इसमें उपयोग में आने वाले कीट ब्याधि एवं दलहनी फसलों में लगने वाले कीट ब्याधि के नियंत्रण के विस्तृत उपाय बताये. वैज्ञानिक डा. एके मिश्रा ने आलू की वैज्ञानिक खेती व इसमें लगने वाले कीट ब्याधि पर नियंत्रण, उर्वरक का उपयोग करने के तरीके आदि की विस्तृत जानकारी दी. आत्मा के परियोजना निदेशक श्री झा ने कहा कि श्रीविधि से गेहूं की खेती, जीरो टिलेज से गेहूं की खेती करने से कम लागत में अधिक उपज हासिल कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं. प्रशिक्षण के दौरान वैज्ञानिक डा. नागेंद्र, एके मिश्रा, कीट ब्याधि विशेषज्ञ राणा राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










