विरमन के इंतजार में तीन माह से अटके हैं फर्माशस्टि

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2015 6:54 PM

विज्ञापन

विरमन के इंतजार में तीन माह से अटके हैं फर्माशिस्ट निदेशक प्रमुख का आदेश बेअसर दरभंगा. स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख ने तीन माह पूर्व डीएमसीएच के तीन फर्माशिस्टों को पीएमसीएच पटना विरमित करने का आदेश दिया था. लेकन आज तक ऐसे तीन कर्मियों को विरमित नहीं किया गया है. इसी बीच इस आदेश का […]

विज्ञापन

विरमन के इंतजार में तीन माह से अटके हैं फर्माशिस्ट निदेशक प्रमुख का आदेश बेअसर दरभंगा. स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख ने तीन माह पूर्व डीएमसीएच के तीन फर्माशिस्टों को पीएमसीएच पटना विरमित करने का आदेश दिया था. लेकन आज तक ऐसे तीन कर्मियों को विरमित नहीं किया गया है. इसी बीच इस आदेश का तामिल नहीं होते देख निदेशक प्रमुख ने 16 अक्टूबर को डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ एसके मिश्रा को दाेबारा आदेश दिया जिसमें फर्माशिस्ट सूर्य कुमार यादव, रामाश्रय दास और मिथिलेश प्रसाद सिन्हा को तीन दिनों के भीतर पीएमसीएच पटना के लिए विरमित करने का सख्त आदेश दिया. इस आदेश के भी करीब डेढ़ माह बीत गये. निदेशक प्रमुख का यह आदेश भी नकारा साबित हुआ. इसके तीन माह पूर्व के आदेश में चार फर्माशिस्टों में से डीएमसीएच अधीक्षक ने शिवेंद्र प्रसाद को यहां से पीएमसीएच पटना के लिए विरमित कर दिया था. लेकिन तीन फर्माशिस्ट विरमित नहीं होने के कारण यहां अटक गये हैं. मालूम हो कि ढाई साल पूर्व पीएमसीएच पटना से डीएमसीएच में सरकार के आदेश पर तबादला किया गया था. इधर अस्पताल अधीक्षक डॉ एसके मिश्रा ने बताया कि यहां फर्माशिस्टों की काफी किल्लत है. इसके स्थान पर यहां अन्य फर्माशिस्टों के तबादला होने के बाद ही ऐसे फर्माशिस्टों को विरमित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन