अब अपने वेश में नजर आयेंगे चौकीदार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2015 6:54 PM

विज्ञापन

अब अपने वेश में नजर आयेंगे चौकीदार कमतौल. चौकीदार अब अपने पुराने वेश भूषा और अंदाज में नजर आयेंगे. हाथ में भाला-फरसा, सिर पर नीली पगड़ी होगी. सिटी बजाते हुए अपने क्षेत्र में गश्ती करेंगे. कतिपय कारणों से शिथिल पड़ चुके विधि-व्यवस्था बनाये रखने में मजबूत कड़ी के रूप में सहयोग करने वाले चौकीदार को […]

विज्ञापन

अब अपने वेश में नजर आयेंगे चौकीदार कमतौल. चौकीदार अब अपने पुराने वेश भूषा और अंदाज में नजर आयेंगे. हाथ में भाला-फरसा, सिर पर नीली पगड़ी होगी. सिटी बजाते हुए अपने क्षेत्र में गश्ती करेंगे. कतिपय कारणों से शिथिल पड़ चुके विधि-व्यवस्था बनाये रखने में मजबूत कड़ी के रूप में सहयोग करने वाले चौकीदार को चुस्त करने की दिशा में पहल शुरू की गयी है. इसकी शुरुआत कमतौल अंचल से हुई है. जिसमें शामिल अधिकांश चौकीदार ड्रेस कोड में नजर आये. थाना परिसर में रविवार को कमतौल अंचल के चौकीदारों को सिटी एसपी ने निर्देश दिया की हाट-बाजारों एवं प्रमुख स्थलों पर कड़ाई से निगरानी रखें. कर्तव्य पालन में कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. किसी प्रकार की आशंका होने पर थाना में सूचना अविलंब दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन