घर में घुसा ट्रक, एक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2015 6:54 PM

विज्ञापन

घर में घुसा ट्रक, एक की मौत\\\\टं३३ी१त्र/रफोटो:::::::::भैंस सहित चार लोग जख्मीविरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम कड़ी मशक्कत के आक्रोशित लोगों को समझाने में सफल हुए वरीय अधिकारीस्थानीय पुलिस व पदाधिकारियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोपसिटी एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासनडीकेबीएम एसएच-75 पथ पर कमतौल, दरभंगा : कमतौल थाना से महज 50 […]

विज्ञापन

घर में घुसा ट्रक, एक की मौत\\\\टं३३ी१त्र/रफोटो:::::::::भैंस सहित चार लोग जख्मीविरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम कड़ी मशक्कत के आक्रोशित लोगों को समझाने में सफल हुए वरीय अधिकारीस्थानीय पुलिस व पदाधिकारियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोपसिटी एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासनडीकेबीएम एसएच-75 पथ पर कमतौल, दरभंगा : कमतौल थाना से महज 50 मीटर पूरब दरभंगा की ओर जा रहा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने कई घरों से टकरा गया. इस क्रम में घर से टूटे छप्पर और ईंट से दबकर 20 वर्षीय बैजनाथ शर्मा के पुत्र अवधेश शर्मा की मौत हो गई. जबकि एक भैंस समेत चार अन्य लोगों के जख्मी होने की सूचना है. गंभीर रूप से जख्मी चंदेश्वर यादव, 15 वर्षीय रोहित एवं सोहित का इलाज दरभंगा स्थित निजी अस्पताल में करवाया जा रहा है, जबकि भैंस सहित राहुल नाम के एक लड़के का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है़ घटना सुबह 3 से 3़ 15 बजे के आसपास होने की बात बतायी जा रही है. घटना के दौरान सभी अपने घरों में सोये हुए थे. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा आनन-फानन में जख्मियों को इलाज के लिए दरभंगा ले गये. पुलिस निरीक्षक अभय कुमार झा भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में करने में जुट गये़ लेकिन पीड़ितों के परिजन सहित ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं थी. उनलोगों ने कई जगहों पर राेड जाम भी कर दिया. निचले स्तर के पदाधिकारियों की बातों को अनसुनी कर दिये जाने के बाद सिटी एसपी हरकिशाेर राय, एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह और डीएसपी दिलनवाज अहमद भी पहुंचे. उनलोगों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया. यह है मामलाट्रक नंबर बीआर 06 जीए 3425 कचरा लोड कर बसैठ की ओर से दरभंगा की ओर जा रहा था़ कमतौल थाना से महज पचास मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाला को पार कर योगी शर्मा, नागेश्वर शर्मा, कप्पल शर्मा तथा चंदेश्वर यादव के घर से टकरा गया़ जोरदार आवाज के साथ घर का छप्पर और ईट का टुकड़ा गिरने लगा़ जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक घर में सोये हुए लोग जख्मी हो गये. इसमें चौकी, साइकिल, बाइक, बरतन आदि जैसे कई सामान जिनमें के भी क्षति होने की बात बतायी जा रही है़ घटना से आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया़ इससे सभी सड़क पर आवागमन ठप पड़ गया़ बजरंग मंदिर के सामने लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर पुलिस के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन भी किया. बॉक्स::::::::::::::::::::::::::::::::::::पुलिसकर्मी पर लगाया वसूली का आरोपलोगों का आरोप था कि कई पुलिसकर्मी वाहन चालकों से अवैध रूप से वसूली करते हैं. इस कारण वे अनियंत्रित होकर बाजार क्षेत्र में वाहन चलाते हैं. इससे कई बार दुर्घटना हो जाती है. सिटी एसपी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने के बाद लोगों ने अवैध वसूली करने वाले चौकीदार सुरेश पासवान और पुलिस जवान उपेंद्र शर्मा के खिलाफ आवेदन भी दिया़ सिटी एसपी ने कहा की संबंधित लोगों पर कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि अगर ये लोग वसूली करते थे तो इसकी सूचना पहले ही मिलनी चाहिए थी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन