कलना में नवाह संकीर्तन का शुभारंभ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2015 9:15 PM
कलना में नवाह संकीर्तन का शुभारंभ फोटो:कुशेश्वरस्थान. प्रखंड क्षेत्र के खेतौस कलना गांव में शनिवार से नवाह संकीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. दीप प्रज्जवलित कर विधायक शशि भूषण हजारी ने इसका उद्घाटन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का पाग-चादर से अभिनंदन किया. मौके पर श्री हजारी ने लगातार 15 साल से इस अनुष्ठान के […]
कलना में नवाह संकीर्तन का शुभारंभ फोटो:कुशेश्वरस्थान. प्रखंड क्षेत्र के खेतौस कलना गांव में शनिवार से नवाह संकीर्तन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. दीप प्रज्जवलित कर विधायक शशि भूषण हजारी ने इसका उद्घाटन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का पाग-चादर से अभिनंदन किया. मौके पर श्री हजारी ने लगातार 15 साल से इस अनुष्ठान के आयोजन के लिए ग्रामीणों को साधुवाद देते हुए यज्ञ स्थल पर एक चापाकाल अपने ऐक्च्छिक कोष से दिये जाने की घोषणा की. इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन मुखिया, कमलेश यादव, सुशील मंडल, मधुकांत झा, कामेश्वर मुखिया, मो. वाजिद, सत्यानारायण मुखिया, रामोतार राय सहित अनेक लोग उपस्थित थे. इससे पूर्व गांव के ब्रहृम स्थान में महायज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें 201 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया. औराही गांव में पहुंचकर तालाब से पवित्र जलभर कर ग्राम परिक्रमा करते हुए यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया. इसके साथ ही ‘हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, हरे रामा, हरे राम’ नामधुन वातावरण में घुलने लगा. मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों के साथ ही रघुवीर मुखिया, बोलबम मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










