महाराजाधिराज की जयंती पर वीसी ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2015 8:59 PM

विज्ञापन

महाराजाधिराज की जयंती पर वीसी ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ दरभंगा. महाराजाधिराज सर कामेश्वर सिंह की जयंती पर शनिवार को लनामिवि के कुलपति प्रो साकेत कुशवाहा ने नरगौना परिसर स्थित विवि के संग्रहालय में स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा निवेदित किया. मौके पर पूर्व विधान पार्षद डा. विनोद कुमार चौधरी, सिंडिकेट सदस्य डा. […]

विज्ञापन

महाराजाधिराज की जयंती पर वीसी ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ दरभंगा. महाराजाधिराज सर कामेश्वर सिंह की जयंती पर शनिवार को लनामिवि के कुलपति प्रो साकेत कुशवाहा ने नरगौना परिसर स्थित विवि के संग्रहालय में स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा निवेदित किया. मौके पर पूर्व विधान पार्षद डा. विनोद कुमार चौधरी, सिंडिकेट सदस्य डा. बैद्यनाथ चौधरी,डा. अशोक कुमार बच्चन, कुलानुशासक डा. अजय नाथ झा, डा. संध्या चौधरी सहित संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष व विभागीय शिक्षकगण मौजूद थे. इसके बाद कुलपति ने पीजी समाजशास्त्र विभाग के छात्रों का अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया. छात्रों से महाराजाधिराज के संबंध मंे कई प्रश्न पूछने के साथ ही समसामयिक विषय व रोजमर्रा में आनेवाले शब्दों के बावत पूछा. विद्यार्थियों को महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबंधित आलेख लिखकर जमा करने को कहा. 29 नवंबर तक यह जमा करना होगा. सर्वोत्तम आलेख को पुरस्कृत किया जायेगा.संस्कृत विवि में वित्त समिति की बैठक कलदरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के वित्त समिति की बैठक आगामी 30 नवंबर को होगी. यह सूचना देते हुए विवि के कुलसचिव डा. सुरेश्वर झा ने बताया कि इसमें आगामी वित्तीय वर्ष 2016-17 के बजट की तैयारी के नजरिये से यह बैठक बुलायी गयी है. यह बैठक कुलपति के कार्यालय कक्ष में होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन