कमाल विधि से कक्षा संचालन पर चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2015 8:21 PM
कमाल विधि से कक्षा संचालन पर चर्चा डीएलएड शिक्षार्थियों के प्रशिक्षण का दूसरा दिन कमजोर बच्चों मंे दक्षता लाने के लिए करें प्रयासदरभंगा : डीएलएड शिक्षार्थियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को स्कूली बच्चों की कक्षा का कमाल विधि से संचालन पर विस्तृत चर्चा हुई. प्रशिक्षण चर्चा में कक्षा 3 से 5 […]
कमाल विधि से कक्षा संचालन पर चर्चा डीएलएड शिक्षार्थियों के प्रशिक्षण का दूसरा दिन कमजोर बच्चों मंे दक्षता लाने के लिए करें प्रयासदरभंगा : डीएलएड शिक्षार्थियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को स्कूली बच्चों की कक्षा का कमाल विधि से संचालन पर विस्तृत चर्चा हुई. प्रशिक्षण चर्चा में कक्षा 3 से 5 तक के छात्रों को भाषा व गणित विषय को रोचक तरीके के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गयी. इस आयुवर्ग के बच्चों को खेल खेल में पढाने क कला बताये गये. प्रथम एवं असर के मास्टर प्रशिक्षकों ने शिक्षार्थियों को कक्षा प्रवेश से ही बच्चों के साथ व्यवहार से लेकर पाठ समाप्ति के बाद मूल्यांकन के विभिन्न प्रक्रियाओं को समझाया. किलाघाट स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट एवं मूसा साह स्कूल पर आयोजित दो बैच प्रशिक्षण में कमजोर बच्चों में आवश्यक दक्षता लाने पर विस्तृत चर्चा हुई. प्रशिक्षण का फोकस कमजोर बच्चों पर रहा. प्रशिक्षण के क्रम में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किस प्रकार से वांच्छित अधिगम प्राप्त किया जा सकता है? इस पर व्यापक चर्चाएं हुई. डायट में असर के विनोद कुमार, रत्नेश ुमार एवं ममता आनंद तथा मूसा साह केंद्र पर सुजीत कुमार, मनोज कुमार एवं प्रियंका कुमारी प्रशिक्षण का संचालन कर रहे थे. जबकि प्रथम व असर के मूल्यांकन शाखा आईबीएन इनसाइड मुम्बई के नुपूर सेन एवं प्रमोद कमार लगातार मॉनिटरिंग करते रहे. वहीं डायट के प्राचार्य डा. सुभाष चंद्र झा एवं व्याख्याताओं ने भी प्रशिक्षणार्य को एकेडमिक सपोर्ट किया तथा प्रशिक्षु शिक्षार्थियों को रोचक तरीके से पढ़ाई के माध्यम से अधिकतम अधिगण लाने के गुर बताये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










