कैंपस- पीजी चतुर्थ सेमेस्टर का फार्म भरने एवं परीक्षा की तिथि जारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2015 8:21 PM

विज्ञापन

कैंपस- पीजी चतुर्थ सेमेस्टर का फार्म भरने एवं परीक्षा की तिथि जारी दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को पीजी चतुर्थ सेमेस्टर (2013-15) का फार्म भरने एवं परीक्षा की तिथि निर्धारण संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है. इसकी जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डा. कुलानंद यादव ने बताया कि बगैर विलंब शुल्क […]

विज्ञापन

कैंपस- पीजी चतुर्थ सेमेस्टर का फार्म भरने एवं परीक्षा की तिथि जारी दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को पीजी चतुर्थ सेमेस्टर (2013-15) का फार्म भरने एवं परीक्षा की तिथि निर्धारण संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है. इसकी जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डा. कुलानंद यादव ने बताया कि बगैर विलंब शुल्क के परीक्षा फार्म अधिसूचना जारी तिथि से 1 दिसंबर 15 तक, सामान्य विलंब शुल्क के साथ 3 दिसंबर तक स्वीकार किया जायेगा. इसकी परीक्षा 8 दिसंबर 2015 से होगी. वहीं इस परीक्षा के लिए केंद्र भी निर्धारित कर दी गयी. केंद्र का निर्धारण दरभंगा जिला के छात्रों के लिए एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा, मधुबनी के छात्रों के लिए जेएमडीपीएल कॉलेज मधुबनी, समस्तीपुर के छात्रों के लिए वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर तथा बेगूसराय के छात्रों के लिए आरसीएस कॉलेज मझौल रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन